15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान को मिले 52 नए उपाधीक्षक: साइबर और ड्रग्स माफिया पर लगाम के लिए विशेष तैनाती

महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने एक आदेश जारी कर निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 52 अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Apr 29, 2026

DGP Rajeev Sharma

डीजीपी राजीव शर्मा (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। राजस्थान पुलिस में पदोन्नति के बाद अब मैदानी स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी है। महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) राजीव शर्मा ने बुधवार को एक आदेश जारी कर निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 52 अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी हैं। इस सूची में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशा मुक्ति की झलक दिखाई दे रही है।साइबर और एंटी-नारकोटिक्स पर फोकस

राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए डीजीपी ने 11 नवनियुक्त उपाधीक्षकों को विभिन्न जिलों में साइबर क्राइम यूनिट्स में तैनात किया है। वहीं, प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत 5 एंटी-नारकोटिक्स अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ में 3 अधिकारियों अजय कांत रतूड़ी, राजीव भादू और नवनीत बिहारी व्यास को लगाया गया है। महावीर सिंह यादव, रणजीत सिंह को एसओजी में लगाया गया है।

यहां देखें लिस्ट :

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

एटीएस, एजीटीएफ:

रविन्द्र प्रताप (एजीटीएफ), राजेश यादव, परवेज आलम सैयद, राजकुमार टेलर।

साइबर क्राइम

रामनिवास मीणा (अलवर), मदन लाल (प्रतापगढ़), देरावर सिंह (जोधपुर कमिश्नरेट पूर्व), आनंद कुमार (श्रीगंगानगर), दुर्गाप्रसाद दाधीच (राजसमंद), बुद्धाराम (बाड़मेर), पुरुषोत्तम महरिया (भरतपुर), निरंजन प्रताप सिंह (जालोर), विरेन्द्र पाल सिंह (डीग), कैलाश चंद मीणा (कोटा ग्रामीण), संजीव मैचू (पीएचक्यू), राजेश कुमार सिंह (एससीआरबी), हंसाराम चौधरी (डूंगरपुर)।

एएनटीएफ

नरेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, अनिल कुमार मूण्ड, मांगीलाल बिश्नोई।

एससी-एसटी सेल

धर्मेन्द्र पेवा (पाली), अचलदान रत्नू (जोधपुर ग्रामीण), श्याम सिंह रत्नू (राजसमंद), कैलाश दान (श्रीगंगानगर), राजेन्द्र कुमार शर्मा (दौसा), लक्ष्मण राम बिश्नोई (अजमेर), छत्तर सिंह (जालोर), प्रेमदान रत्नू (जैसलमेर)

पुलिस प्रशिक्षण

शिखा बिश्नोई आरपीटीसी (किशनगढ़), बाबूलाल मीणा पीटीएस (झालावाड़), रविन्द्र कुमार (आरपीए), देवेन्द्र प्रताप वर्मा पीटीएस (भरतपुर), घनश्याम शर्मा इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी, जयपुर, निशा भटनागर आरपीटीसी (जोधपुर), मुकेश शर्मा आरपीए।

इनके भी पदस्थापन

सरोज धायल पुलिस लाइन जयपुर कमिश्नरेट, दिनेश कुमार स्टेट कंट्रोल रूम, अशोक चौधरी एसआइटी जयपुर, रविन्द्र कुमार सीआइडी (एसएसबी) भरतपुर, राजेश बाफना सीआइडी (एसएसबी) जयपुर, बनवारी लाल मीणा सुरक्षा पुलिस फोर्स, जयपुर कमिश्नरेट, बाबूलाल चौधरी इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा जोधपुर कमिश्नरेट, नरपत सिंह चारण एसीबी जयपुर, हरजिन्द्र सिंह व नरेन्द्र सिंह 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर।