23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 17 जिलों में IMD का डबल अलर्ट, अगले 120 मिनट के लिए आई अति भारी बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: गंगधार तहसील के सुनारी गांव के पास बहने वाली चाचूर्णी नदी की रपट पर पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Jul 2025, 12:54 PM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

IMD Heavy Rain Alert: राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और एक दो दौर अति भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) चलने की संभावना जताई है। वहीं येलो अलर्ट जारी करते हुए जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, सीकर, नागौर, कोटा, पाली, टॉक, सिरोही, उदयपुर, झालावाड़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना जताई है।

झालावाड़ में ऐसा रहा मौसम

जिलेभर में तीन दिन से जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। रविवार को सुबह से बारिश होती रही। रविवार को सुबह से 4 बजे तक झालावाड़ में 19, रायपुर में 61, बकानी में 54, अकलेरा 56, असनावर में 22, डग में 78, गंगधार 24, झालरापाटन में 36, खानपुर में 16, मनोहरथाना में 40, पचपहाड़ में 48,पिड़ावा में 38, सुनेल में 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। कालीसिंध बांध के दो गेट ढाई-ढाई मीटर खोलकर 19 हजार 500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही।

वहीं भीमसागर बांध के 3 गेट 4फीट खोलकर 19 हजार 900 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही। जिले में अभी तक औसत बारिश 572 मिमी दर्ज की गई। जबकि गत वर्ष इस समय तक 322 एमएम ही हुई थी। जिले में लगातार हो रही बारिश से फसलें गलना शुरू हो गई है। शहर के नया तालाब व खंडिया तालाब पर दूसरी बार फिर से जोरदार तालाब छलकने से शहर के लोग दोनों तालाबों पर बड़ी संख्या में देखने पहुंच रहे हैं।

दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

चौमहला गंगधार, डग और चौमहला क्षेत्र में रविवार को दिनभर की बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया। गंगधार तहसील के सुनारी गांव के पास बहने वाली चाचूर्णी नदी की रपट पर पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि चाचूर्णी नदी पर बना यह छोटा रपट हर बार थोड़ी सी बारिश में ही जलमग्न हो जाता है।

रविवार को भी करीब दो घंटे की बारिश में पानी चढ़ गया, जिससे आसपास के दो दर्जन गांवों का संपर्क तहसील, उपखंड मुख्यालय, अस्पताल व बाजार से टूट गया। ग्रामीणों, किसानों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने वर्षों से इस रपट पर बड़ा पुल बनाए जाने की मांग की है, ताकि गंगधार से बड़ोद, आगर, उज्जैन जाने वाली मुख्य सड़क वर्षभर सुचारु रूप से चालू रह सके।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग