मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।