मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने बारां, कोटा और झालावाड़ में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।