करौली

Kirodi Lal Meena: 73 साल की उम्र में 23 साल वाली फुर्ती, कन्हैया दंगल में जमकर नाचे ‘बाबा’; देखें VIDEO

Kirori Lal Meena Dance: राजस्थान सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को टोडाभीम के ऐदलपुर गांव में आयोजित कन्हैया दंगल में जमकर डांस किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2025, 5:14 PM IST
Kirori Lal Meena dance
Kirori Lal Meena

Kirori Lal Meena Dance: राजस्थान सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को टोडाभीम के ऐदलपुर गांव में आयोजित कन्हैया दंगल में जमकर डांस किया। किरोड़ी मीणा के इस डांस को देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए, क्योंकि उनकी उम्र 73 वर्ष है। जैसे ही मंच पर भजन और नगाड़ों की गूंज के बीच माहौल बना, मंत्री मीणा भी झूमने लगे और अपनी गजब की फुर्ती से सभी का दिल जीत लिया।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने न सिर्फ दंगल का आनंद लिया, बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य हो रहा है। हमारी जड़ें जितनी मजबूत होंगी, हम उतने ही बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।

सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत नजारा

इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता और पारस्परिक स्नेह की भावना को बढ़ावा देते हैं। दंगल जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय समाज अपनी संस्कृति और परंपरा को सदियों से संजोता आ रहा है।

बताते चलें कि दंगल में मंत्री की मौजूदगी से गांववासियों का उत्साह दोगुना हो गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने गुलदस्ते और मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहलवानों ने भाग लिया और कुश्ती के रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले।

यहां देखें वीडियो-

Updated on:
12 Apr 2025, 5:14 PM IST
Published on: