कटनी

सड़क की रेलिंग से आधी रात टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर…

उमरियापान थाना क्षेत्र के हरदी नर्मदा नहर की घटना, एक ने अस्पताल में, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

less than 1 minute read
Oct 07, 2019
घटनास्थल पर पड़ी बाइक और लगी भीड़।

कटनी. उमरियापान थाना क्षेत्र के हरदी नर्मदा नहर के पास मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक में सवार तीन युवकों को उमरियापान अस्पताल लाया गया, जहां पर एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया तो दूसरे की मौत जबलपुर ले जाते समय रास्ते में हो गई। तीसरे गंभीर रूप से घायल युवक का जबलपुर में इलाज जारी है। उमरियापान थाना प्रभारी गोविंद सुरैया ने बताया कि खाम्हा निवासी अजय रजक 22 वर्ष, भजन पटेल 18 वर्ष और आशीष उर्फ गुलजार पटेल 29 वर्ष मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएक्स 9002 से शनिवार की रात को स्लीमनाबाद की ओर से घर लौट रहे थे। रात 1 बजे के लगभग तीनों बाइक से हरदी नर्मदा नहर के पास पहुंचे और उसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया।

#Khulasa 500 रुपये की उधारी के विवाद में साथी ने कर दिया ये काम...
उखड़ गई रेलिंग व मील का पत्थर
दुर्घटना में रेलिंग व मील का पत्थर तक उखड़ गया। दुर्घटना में तीनों युवकों को गंभीर चोट आईं। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रात को उमरियापान अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़। गंभीर हालत में भजन व आशीष को जबलपुर रेफर किया गया। परिजन घायलों को लेकर जबलपुर रवाना हुए तो सिहोरा से पहले भजन की मौत हो गई जबकि आशीष को जबलपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को दोनों शव कब्जे में लेकर उनका पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Published on:
07 Oct 2019 11:51 am
Also Read
View All