कटनी में कोविड-19 का टीका लगने के बाद एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटनी। मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिये सरकार द्वारा लोगों को वैक्सीन भी लगाया जा रहा है। हालांकि, लोगों में अभी वैक्सीन को लेकर असमंजस बना हुआ है, तो वहीं कई जागरूक लोग अपनी और समाज की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए वैक्सीनेशन करा रहे हैं। हालांकि, सूबे कटनी में कोविड-19 का टीका लगने के बाद एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
युवक की हालत गंभीर
वैक्सीन लगवाने के बाद युवक की हालत खराब होने लगी और कुछ ही देर में उसकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि, गंभीर हालत में उसे शहर में स्तित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी तो ये भी सामने आई है कि, अब युवक को जिला अस्पताल के चिकित्सक जबलपुर रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं।
पत्नी ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
जानकारी के अनुसार ग्राम हीरापुर कौड़िया के रहने वाले रमेश कोल को मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगा था। पीड़ित की पत्नी चंदा बाई ने बताया कि, पहले भी उनके पति की थोड़ी बहुत तबीयत खराब थी, लेकिन इलाज के बाद वो पूरी तरह स्वास्थ्य हो चुके थे और टीका लगवाने गए थे। यहां टीका लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, यहां उनके पति की विशेष देखरेख नहीं की जा रही। यहां के चिकितस्क उन्हें जबलपुर रेफर करने की बात कह रहे हैं।