scriptरफ्तार पर लगाम : अब से शहर में स्पीड गन से कटेगा वाहनों का चालान, वाहन चलाने की गति तय | speed guns will cut speedly vehicle challan | Patrika News

रफ्तार पर लगाम : अब से शहर में स्पीड गन से कटेगा वाहनों का चालान, वाहन चलाने की गति तय

locationकटनीPublished: Mar 24, 2021 04:49:03 pm

Submitted by:

Faiz

कटनी पुलिस ने ‘स्पीड गन’ के तहत सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रह वाहनों के विरुद्ध चालानी चालानी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

news

रफ्तार पर लगाम : अब से शहर में स्पीड गन से कटेगा वाहनों का चालान, वाहन चलाने की गति तय

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिये कटनी पुलिस द्वारा ‘स्पीड गन’ के तहत सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रह वाहनों के विरुद्ध चालानी चालानी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में गुरुवार को शहर में स्तित कलेक्ट्रेट के सामने से पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने स्पीड गन से वाहनों की गति की जांच परख करते हुए मशीन का ट्रॉयल लिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x805pzp

मशीन के ट्रॉयल के दौरान एसपी मयंक अवस्थी ने सड़क पर अधिक स्पीड में दौड़ रहे वाहनों को रोककर चालकों को स्पीड नियंत्रण में रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने चालकों से कहा कि, आज पहला दिन है। इसलिये आपको सड़क पर वाहन नियंत्रित गति में चलाने की हिदायत दी जा रही है। शुक्रवार से तेज गति में चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।


शहर में वाहन चलाने की गति तय

आपको बता दें कि, शहरी क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों की अधिकतम गति सुनिश्चित की गई है। साथ ही, वाहनों की गति को अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार भी निर्धारित किया गया है। इस निर्धारित गति से अधिक स्पीड में वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।


अधिकारियों को दिया गया मशीन का डेमो

इस दौरान मौके पर मौजूद एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों को मशीन का डेमो देकर भी दिखाया। साथ ही, बताया कि, मशीन के जरिये किस तरह चालानी कार्रवाई की जाएगी।


इन अधिकारियों ने लिया मशीन का डेमो

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर, स्लीमनाबाद अजय सिंह, यातायात प्रभारी विनोद दुबे, शशि भूषण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x805p6l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो