कटनी

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: लालग्राउंड परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रोपे गए फलदार, छायादार व फूलदार पौधे, पौधों को सुरक्षित रखने लिया संकल्प
3 min read
Aug 04, 2025
Plantation done in Katni
Plantation done in Katni

कटनी. पर्यावरण जागरूकता को जनांदोलन बनाने की दिशा में पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत कटनी जंक्शन के पीछे लाल ग्राउंड परिसर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फलदार, छायादार व फूलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने न सिर्फ पौधे लगाने का संकल्प लिया बल्कि वर्ष भर उन्हें पानी देकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठाई।
सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि कोई पौधा खराब होता है तो उसकी जगह नया पौधा लगाया जाएगा। उन्होंने पत्रिका के इस अभियान की सराहना की और कहा कि पत्रिका सिर्फ खबरें ही नहीं देता, बल्कि समाज में जागरूकता और चेतना भी पैदा करता है, चाहे वह पर्यावरण संरक्षण हो, जल स्रोतों की रक्षा या सामाजिक सरोकार। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

ये रहे मौजूद

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व उपाध्यक्ष रवि खरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेष मिश्रा, अरुण सोनी, अजय गौर, मनोज नागोसे, राजेश खम्परिया, विजय मिश्रा, मनोज द्विवेदी, राजू सोनवाल, शानू गुप्ता, डब्बू रजक, सरदार निषाद, संदीप, शरद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पौधरोपण में शामिल लोगों ने रखे विचार


पत्रिका का यह अभियान प्रकृति से जुडऩे का माध्यम है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पेड़ हमें नि:शुल्क ऑक्सीजन, छाया व फल देते हैं। आज लगाया गया पौधा भविष्य में जीवनदायी वृक्ष बनेगा। मैं पत्रिका के इस अभियान की सराहना करता हूं।
रवि खरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान भविष्य की पीढ़ी के लिए अनमोल है। हम पेड़ लगाकर आने वाले कल को सुरक्षित बना सकते हैं। हर नागरिक को पर्यावरण का रक्षक बनना चाहिए। यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए। पत्रिका समाज में जागरूकता फैलाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहा है।
कौशलेष मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा।

व्यापारिक जीवन में लोग अक्सर प्रकृति को भूल जाते हैं। पत्रिका ने हम सभी को एक बार फिर प्रकृति से जोड़ा है। पेड़ पर्यावरण के संतुलन के आधार स्तंभ हैं। हर पौधा एक नई उम्मीद की तरह होता है। मैं व्यक्तिगत रूप से पेड़ों की देखभाल का संकल्प लेता हूं।
अजय गौर, स्थानीय कारोबारी।

हमारी जिम्मेदारी है कि अगली पीढ़ी को हरित वातावरण मिले। पत्रिका का यह अभियान समाज को नई दिशा देता है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हर पौधा आने वाले संकटों से लडऩे की ढाल है। मैं हर साल पौधा लगाने की प्रतिज्ञा करता हूं।
मनोज द्विवेदी, स्थानीय निवासी।

रेलवे परिसर को हरित बनाना यहां के लोगों की प्राथमिकता है। पेड़ों से ही शुद्ध हवा और शांत वातावरण मिलता है। पत्रिका ने जनभागीदारी का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुझे गर्व है कि मैंने इस अभियान में भाग लिया। यह शुरुआत है, हम सभी को इसे निरंतर जारी रखना चाहिए।
राजू सोनवाल, रेलकर्मी।

नगर का सौंदर्य वृक्षों से ही बढ़ता है। पत्रिका जैसे मीडिया समूह ऐसी पहल करते हैं जो समाज के लिए बड़ी कारगर पौधरोपण सिर्फ एक दिन का काम नहीं, जिम्मेदारी है। मैं अपने वार्ड में भी इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगा। पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।
डब्बू रजक, पूर्व पार्षद।

पत्रिका द्वारा कई वर्षों से यह अभियान चलाया जा रहा है। शहर के में इस अभियान का सबसे बड़ा उदाहरण जागृति पार्क है। यहां पर समिति के साथ मिलकर हजारों की तादाद में पौधे लगवाए गए हैं, जो आज ऑक्सीजन टैंक बनकर तैयार है। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
पप्पू निषाद, शहरवासी।

गांव और शहर दोनों को हरियाली की जरूरत है। पत्रिका का अभियान हमें सोचने पर मजबूर करता है। आज का पौधा कल का जीवनदाता बनता है। हर व्यक्ति को इस मुहिम से जुडऩा चाहिए। मैं इस प्रयास में सहयोग करते हुए गौरव महसूस करता हूं।
सरदार निषाद, स्थानीय निवासी।

पेड़ लगाना, उनको सुरक्षित करना हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। पेड़ बचेंगे तो हमारी सांसें सुरक्षित रहेंगी। मैं नियमित रूप से पेड़ों की देखभाल करता हंू। साथ ही अपने बच्चों को प्रेरित करता हूं। लाल ग्राउंड में जब बारिश का सीजन नहीं होता तो नियमित पेड़ों को पानी देता हूं।
शानू गुप्ता, स्थानीय निवासी।

Updated on:
04 Aug 2025 08:37 pm
Published on:
04 Aug 2025 08:37 pm