कवर्धा

CG News: कबीरधाम के 6 बैगा होंगे दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CG News: राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

2 min read
Jan 10, 2025
cg news

CG News: कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन बैगा परिवार के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारों को आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कांदावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा, उनके पति फू ल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा, पति बुध सिंह बैगा और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा व उनके पति सोनू राम बैगा कुल छ: बैगा सदस्य हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा। इन बैगा परिवारों को दिल्ली तक गणतंत्र दिवस के आयोजन तक सुरक्षित ले जाने के लिए जिला क्रेडा अधिकारी की ड्यूटी लगाई है।

विशेष रात्रि भोज भी

कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा। इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

बैगा परिवार भावुक

दिल्ली जाने की खबर से इन परिवारों में उत्साह का माहौल है। साथ ही वह भावुक भी हुए, क्योंकि यह उनके लिए पहला और बड़ा अवसर है। जगतिन बाई बैगा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा। तीतरी बाई बैगा ने बताया कि उनकी जिंदगी में यह सबसे बड़ा अवसर है। राष्ट्रपति से मिलना और गणतंत्र दिवस समारोह देखना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।

Published on:
10 Jan 2025 05:39 pm
Also Read
View All