28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Chhattisgarh Tiger Census: 45 दिन तक कैमरों की निगरानी में रहेगा भोरमदेव अभयारण्य, बाघ समेत वन्यजीवों की होगी गणना

Chhattisgarh Tiger Census: 45 दिन तक कैमरों की निगरानी में रहेगा भोरमदेव अभयारण्य, बाघ समेत वन्यजीवों की होगी गणना

Chhattisgarh Tiger Census: ट्रैप कैमरों से बाघ समेत मांसाहारी और शाकाहारी वन्यजीवों की मौजूदगी, उनकी गतिविधियों और प्राकृतिक रहवास का आकलन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:41 PM IST

Chhattisgarh Tiger Census

वनकर्मियों को सर्वेक्षण की बारीकियां सिखाते प्रशिक्षक (Photo Patrika )

Tiger Census: भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में कौन-कौन से वन्यजीव मौजूद हैं, उनका विचरण किन इलाकों में है और उनका प्राकृतिक रहवास किस स्थिति में है, अब इसका वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा। इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह से अभयारण्य में करीब 45 दिनों तक विशेष सर्वेक्षण चलेगा। इस दौरान ट्रैप कैमरों के जरिए वन्यप्राणियों की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। बाघ सहित मांसाहारी और शाकाहारी वन्यजीवों की मौजूदगी, उनके वितरण क्षेत्र, वनस्पतियों की विविधता और प्राकृतिक आवास की स्थिति का आकलन होगा। सर्वेक्षण से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो आने वाले समय में अभयारण्य के संरक्षण और प्रबंधन की योजनाओं का आधार बनेगी।

ट्रैप कैमरों की मदद से वन्यजीवों पर नजर

सर्वेक्षण के दौरान वनकर्मी निर्धारित पद्धति से वन्यप्राणियों के पदचिह्न, मल और अन्य संकेतों की पहचान कर उनका अभिलेखीकरण करेंगे। इसके साथ ही ट्रैप कैमरों की मदद से वन्यजीवों की आवाजाही और गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। सर्वेक्षण में मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के वन्यप्राणियों के वितरण और उपस्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। वनस्पतियों की विविधता तथा वन्यजीवों के अनुकूल प्राकृतिक आवास की स्थिति भी अध्ययन का हिस्सा होगी। प्रक्रिया से अभयारण्य की जैव विविधता की विस्तृत तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

आंकड़ों से तय होगी संरक्षण की दिशा

सर्वेक्षण पूरा होने के बाद एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण कर वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इससे वन विभाग को यह समझने में मदद मिलेगी कि अभयारण्य में वन्यजीवों की मौजूदगी किन क्षेत्रों में है और उनके प्राकृतिक आवास की स्थिति कैसी है। इसी आधार पर संरक्षण की प्राथमिकताएं तय करने, रहवास सुधारने और जैव विविधता के संवर्धन की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। सर्वेक्षण का कार्य डब्ल्यूडब्ल्यूएफ. इंडिया के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में होगा, जिसमें अभयारण्य का मैदानी वन अमला सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

विशेष प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यशाला में डीएफओ निखिल अग्रवाल और अभयारण्य अधीक्षक अनिता साहू उपस्थित रहीं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के विशेषज्ञ उपेन्द्र दुबे, डॉ.अनुराग विश्वकर्मा, डॉ.दीप्ति गुप्ता और संदीप चौकसे ने वनकर्मियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, वन्यजीवों के संकेतों की पहचान, आंकड़ों के संकलन और ट्रैप कैमरों के संचालन की जानकारी दी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वन्यजीवों की निगरानी और संरक्षण के लिए फेस४ मॉनिटरिंग महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

ताकि आंकड़ों के संकलन में किसी तरह की त्रुटि न रहे

वन्यजीवों की वास्तविक स्थिति और उनके रहवास का वैज्ञानिक आकलन करने के लिए फेस४ मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में 26 नवंबर को चिल्फ ी परिक्षेत्र में कवर्धा वनमंडल और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण से पहले मैदानी वन अमले को वैज्ञानिक पद्धतियों और तकनीकी प्रक्रियाओं में दक्ष बनाना था, ताकि आंकड़ों के संकलन में किसी तरह की त्रुटि न रहे।