28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Art of Chhattisgarh: बैगा महिलाओं की बीरन कला पहुंची इटली, अमेरिका और डेनमार्क के बाद विदेशी पर्यटक भी हुए मुरीद

Art of Chhattisgarh: बैगा महिलाओं की बीरन कला पहुंची इटली, अमेरिका और डेनमार्क के बाद विदेशी पर्यटक भी हुए मुरीद

Art Of Chhattisgarh: कबीरधाम की बैगा महिलाओं की पारंपरिक बीरन कला अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रही है। अमेरिका और डेनमार्क के बाद इटली की पर्यटक भी गांव पहुंचीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:55 PM IST

Art of Chhattisgarh

गांव पहुंचने पर विदेशी पर्यटक का बीरन माला से स्वागत किया। (Photo Patrika)

Baiga Tribal Art: जंगलों में पीढ़ियों से सहेजी जा रही वैगा समुदाय की पारंपरिक बीरन कला अब गांव की सीमाएं लांघकर विदेशों तक पहुंचने लगी है। जिन खथों में कभी यह कला केवल परंपरा और संस्कृत्ति को बचाए रखने का जरिया थी अब वही हाथ दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। 20 नवंबर को इटली की एक पर्यटक इस अनूठी कला को देखने और समझाने श्रीवई वैगा के गांव पहुंची। इससे पहले अमेरिका और डेनमार्क के पर्यटक भी वीरन कला में रुचि दिखा चुके है। यह बढ़ती दिलचस्पी कबीरधाम की जनजातीय विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने का संकेत है।

विदेशी पर्यटक का स्वागत

गांव पहुंचने पर विदेशी पर्यटक का बीरन माला से स्वागत किया गया। बीरन कला की जानकार श्रीबाई बंगा ने उन्हें इस कला के इतिहास, निर्माण की प्रक्रिया और सांस्कृतिक महत्त्व से रूबरू कराया। पर्यटक ने बीरन से तैयार माला कंगन चूड़ा और खजूर की पत्तियों से बनी बालियों सहित प्राकृतिक सामग्री से तैयार आभूषणों को करीब से देखा।

हजारों साल पुरानी कला रोजगार भी

बीरन आर्ट महज सजावटी आभूषण बनाने की कला नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ बैगा समुदाय के सदियों पुराने रिश्ते और उसकी सांस्कृतिक पहयान का हिस्सा है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह में शामिल बैगा समुदाय ने इस परंपरा को पीटी-दर पीड़ी सहेजकर रखा है। अब इसी पारंपरिक हुनर को महिलाओं की आजीविका और स्वरोजगार से जोडने की कोशिश हो रही है।

पर्यटन से जुड़ रही

ग्रामोदय ग्राम विकास समिति बीरन कला केर्स चक्षण, प्रशिक्षण और संवर्धन के साथ इसे महिला आजीविका का माध्यम बनाने में जुटी है। वहीं युवा लेमलाल साहू 35 मोंटाने टूरिज्म के माध्यम से विदेशी पर्यटकों को कबीरधाम की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक कलाओं से परिचित करा रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की बढ़ती रुचि से बीरन कला के लिए नए बाजार और पर्यटन की संभावनाएं भीबन रही हैं। अब चुनौती इस विरासत को केवल पर्यटकों के आकर्षण तक सीमित न रखकर बैगा महिलाओं की स्थायी आजीविका से जोड़ने की है।