24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / 407 किलो गांजा और करोड़ों का कंटेनर जब्त, चिल्फी पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी का किया खुलासा

407 किलो गांजा और करोड़ों का कंटेनर जब्त, चिल्फी पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी का किया खुलासा

Chhattisgarh Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चिल्फी पुलिस ने NH-30 पर कंटेनर से 407 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त किया है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे अलीगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 24 Nov 2026, 4:05 PM IST

Cannabis Smuggling

कंटेनर की तलाशी में खुला गांजा तस्करी का राज (Photo Source- Patrika)

Cannabis Smuggling: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिल्फी पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कंटेनर में बने एक गुप्त चेंबर के भीतर गांजा छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान ड्राइवर की सीट के ऊपर बनाए गए विशेष चेंबर से गांजे के 192 पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Odisha to UP Ganja Smuggling: NH-30 पर जांच के दौरान पकड़ा गया कंटेनर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिल्फी पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी और वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। सामान्य रूप से दिखने वाले इस कंटेनर की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके अंदर गांजा छिपाकर ले जाने का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान ड्राइवर की सीट के ऊपर एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला। इसी चेंबर में गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने चेंबर से कुल 192 पैकेट बरामद किए, जिनका वजन 407 किलो 330 ग्राम निकला।

2 करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद

पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपये बताई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी जब्त संपत्तियों की कुल कीमत 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे को इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में आसानी से पकड़ में न आए। कंटेनर में बनाए गए गुप्त चेंबर का इस्तेमाल गांजे को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक होनी थी गांजे की सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाने और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ तक पहुंचाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, गांजा ओडिशा के सुंकीघाटी से लोड किया गया था। इसके बाद कंटेनर के जरिए उसे अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव (27) और विकास यादव (26), दोनों निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

तस्करी नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की तलाश

चिल्फी पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से खरीदा गया था, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।