23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / Ganja Smuggling: बालोद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, एक ही घर से मिली एक क्विंटल से ज्यादा की खेप

Ganja Smuggling: बालोद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, एक ही घर से मिली एक क्विंटल से ज्यादा की खेप

Ganja Smuggling: बालोद के खप्परवाड़ा गांव में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 23 Nov 2026, 1:16 PM IST

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling: बालोद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा(photo-patrika canva create)

Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में की गई, जहां पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर गांजे की बड़ी खेप बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पहले से गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान इस खेप की जानकारी मिली थी। अब पुलिस गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Balod Ganja Seizure: गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में मिला गांजे की खेप का सुराग

जानकारी के अनुसार, सनौद पुलिस को पहले से गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान गांजे की बड़ी खेप के बारे में जानकारी मिली थी। आरोपी ने बताया था कि गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव स्थित एक घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही सनौद पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और छापेमारी की तैयारी शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई टीम, देर रात तक चली कार्रवाई

बालोद एसपी किरण चव्हाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीम गठित की। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खप्परवाड़ा गांव के संबंधित घर पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ करीब दर्जनभर पुलिस जवान शामिल रहे।

पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। छापेमारी और अन्य संबंधित प्रक्रियाएं देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहीं। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बालोद जिले में गांजे की अब तक की बड़ी बरामदगी

बताया जा रहा है कि बालोद जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। एक ही घर से एक क्विंटल से अधिक गांजा मिलने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप खप्परवाड़ा गांव तक कैसे पहुंची और इसे कहां भेजने या खपाने की तैयारी थी।

तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले में एंड-टू-एंड जांच कर रही है। गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।