कवर्धा

देह व्यापार मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई! चार गांवों में दी दबिश, जानें पूरा मामला..

CG News: कवर्धा जिले में ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र ग्राम भिभौरी में एक जनचेतना बैठक आयोजित की गई थी।
2 min read
May 30, 2025
देह व्यापार मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई! चार गांवों में दी दबिश(photo-patrika)
देह व्यापार मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई! चार गांवों में दी दबिश(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र ग्राम भिभौरी में एक जनचेतना बैठक आयोजित की गई थी जिसमें ग्रामवासियों ने ग्राम में सक्रिय असामाजिक गतिविधियों के प्रति चिंता व्यक्त की। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि इस दिशा में शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी।

CG News: संदिग्ध ठिकानों का भौतिक निरीक्षण

मामले में अग्रिम और ठोस कार्यवाही करते हुए 28 मई को थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक लालमन साव व उनकी टीम और डीआजी टीम द्वारा ग्राम भिंभौरी, लाखाटोला, बिडोरा व सिंघनगढ़ में सघन कॉम्बिंग पेट्रोलिंग और रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही की शुरुआत ग्राम भिंभौरी के उन चिन्हित इलाकों से हुई जहां पूर्व में देह व्यापार और शराबकी अवैध बिक्री की शिकायतें प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने ग्रामीण वर्दी में गुप्त निगरानी करते हुए संबंधित मकानों, स्थानों पर दबिश दी व मौके पर मौजूद व्यक्तियों की पहचान और गतिविधियों की गहन जांच की। लोगों को समझाईश व चेतावनी दी गई।

शिकायत के बाद

ग्राम लाखाटोला, बिडोरा व सिंघनगढ़ में भी समान रूप से विशेष गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने हर ग्राम में संदिग्ध ठिकानों का भौतिक निरीक्षण करते हुए ग्रामवासियों से संवाद किया व आवश्यक सूचनाएं एकत्र कीं। कार्यवाही के दौरान संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी उपस्थिति की वैधता जांची गई। कुछ मामलों में सख्त चेतावनी भी दी गई।

मामले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने पूर्व में कभी कार्रवाई नहीं की। अब जब पुलिस अधीक्षक तक पहुंची तो तत्परता दिखाई जा रही है। ऐसा नहीं है कि ग्राम भिंभोरी और लाखाटोला में देह व्यापार की जानकारी किसी से छिपी हो। खासकर पुलिस तो छिप ही नहीं सकती। क्योंकि यहां कबीरधाम जिले से अधिक लोग भिलाई और दुर्ग से पहुंचते हैं। बावजूद कभी कार्रवाई न करना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम उंगली उठती रही। अब भी यह मामला समझाईश तक सीमित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कुछ दिनों बाद यह सिलसिला फिर से शुरु हो जाएगा।

अब दूसरी बार में होगी कार्रवाई

सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में यदि ग्राम में पुन: देह व्यापार या अवैध शराब बिक्री जैसी सामाजिक बुराइयों की शिकायत प्राप्त होती है और उसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को न केवल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध आवश्यकतानुसार स्थाई निगरानी की कार्रवाई भी की जाएगी।

Updated on:
30 May 2025 01:47 pm
Published on:
30 May 2025 01:47 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी