कवर्धा

Kawardha News: सड़क पर चलती ट्रक में लगी भीषण आग, रायपुर से सरिया लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था, मचा हड़कंप

CG News: रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर चिल्फी घाटी में लोहे के एंगल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। जलते ट्रक को रोड किनारे रोक कर ड्राइवर-हेल्पर ने कूद कर अपनी जान बचाई।

2 min read
Jan 14, 2025

Kawardha News: कवर्धा जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे मार्ग के चिल्फी घाटी में एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसे लेकर घाटी में आवागमन थम गया था, आग बुझने के बाद यातायात सामान्य हो सका। चिल्फी घाटी में घाट की लंबाई ज्यादा नहीं है। ऐसे में इसे पर्याप्त चौड़ा किया जाना बहुत जरूरी है।

चिल्फी पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना चिल्फी थानाक्षेत्र के चिल्फी घाटी में सामने आई है। जहां लोहे का छड़ लेकर ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 8878 रायपुर से मंडला की ओर जा रहा था। तभी रास्ते के चिल्फी घाटी में आगजनी का शिकार हो गया।

आग लगने की वजह साफ नहीं लेकिन स्थिति के अनुसार प्रथम दृ्ष्टया शार्ट सर्किट मानी जा रही है। ट्रक के चालक-परिचालक ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में सरिया (छड़)भरा हुआ था, जो रायपुर से मंडला की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में ये घटना हुई। दमकल की मदद से आग बुझाई गई, तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। चिल्फी पुलिस घटना की जांच कर रही है। आग बुझने के बाद चिल्फी घाटी में आवागमन सामान्य हो सका। हो सके तो नया सर्वे कर सड़क चौड़ीकरण पर पहल करे।

आए दिन जाम लगने के मामले सामने आ रहे

चिल्फीघाटी में बीते एक माह से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। आए दिन जाम लगने के मामले सामने आ रहे है। जिसके चलते इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटो जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। कभी 7 से 8 किमी के चिल्फी घाट में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अभी हाल में एक ट्रक घाट में बंद पड़ गया था। जिसके बनने तक मार्ग जाम रहा है। 10 से 12 घंटे तक जाम से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही है। ऐसे पहले कम हुआ करता था,लेकिन अब आए दिन इस तरह के हालात घाटी में बन रहे है। जो कहीं न कहीं परेशानी खड़ी करने वाले हैं। इससे निजात पाने के लिए कारगर पहल जरुरी है।

Updated on:
14 Jan 2025 11:08 am
Published on:
14 Jan 2025 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर