कवर्धा

CG Rape News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, जिम ट्रेनर गिरफ्तार

CG Rape News: कबीरधाम जिले में पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर(28) ठाकुर पारा कवर्धा को विधिपूर्वक गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।
less than 1 minute read
Jun 15, 2025
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण(photo-unsplash)
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण(photo-unsplash)

CG Rape News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर(28) ठाकुर पारा कवर्धा को विधिपूर्वक गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। डीएसपी कृष्णकुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध महिला थाना कबीरधाम में शिकायत हुई।

CG Rape News: जिम ट्रेनर गिरफ्तार

इस पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस, 376, 376(2)(एन), 313 भादवि दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी जिम ट्रेनर है जो पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थान पर विवाह का विश्वास दिलाकर शोषण किया। साथ ही उसने एक अन्य लड़की से सगाई भी किया। इसकी जानकारी छिपाकर पीड़िता का शोषण किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़िता व आरोपी का शरीरिक परीक्षण भी किया। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सूरज ठाकुर को 13 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड 27 जून तक प्रदान किए जाने का आवेदन किया है।

Updated on:
15 Jun 2025 04:00 pm
Published on:
15 Jun 2025 03:59 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी