कवर्धा

छत्तीसगढ़ का रण: कवर्धा में राहुल गांधी, जेपी नड्डा और भगवंत मान करेंगे चुनावी सभा, देखें शेड्यूल

CG Election 2023 : राजनीतिक पार्टी के स्टार प्रचारक अब प्रचार प्रसार के लिए भी जिले में पहुंचने लगे हैं...
less than 1 minute read
Oct 29, 2023
election_jp_nadda.jpg

cg election 2023 : प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिए मात्र 9 दिन का ही समय शेष रह गया है। इसके चलते अब कबीरधाम जिला चुनावी संग्राम का मुख्य केंद्र बन चुका है। राजनीतिक पार्टी के स्टार प्रचारक अब प्रचार प्रसार के लिए भी जिले में पहुंचने लगे हैं।

रविवार 29 अक्टूबर को जिले में तीन राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आगमन हो रहा है। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पंडरिया नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। पंडरिया के शाससकीय स्कूल परिसर में आमसभा आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुयमंत्री डॉ.रमन सिंह, सरोज पाण्डेय सहित अन्य नेता भी उनके साथ शामिल रहेंगे। संभव है कि वहां से वह घोषणा पत्र के किसी एक विषय का उल्लेख भी करें।

दूसरी ओर कवर्धा विधानसभा अंतर्गत कवर्धा शहर में दोपहर को कांग्रेस के राहुल गांधी भी पहुंचेंगे। राहुल गांधी हेलीकाप्टर से दोपहर 2.40 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। वहां से पीजी कॉलेज से सिग्नल चौक होते हुए रोड शो करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान पहुंचेंगे। वहां पर आमसभा आयोजित होगी, जहां पर सभा को संबोधित करेंगे। वे शाम 4 बजे हेलीकाप्टर में रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच रहे हैं। रविवार को अपरान्ह 4 बजे वह नगर के मिनीमाता चौक से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान ही वह लोगों को संबोधित करेंगे।

Published on:
29 Oct 2023 12:27 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी