कवर्धा

7 प्रधानपाठक सहित 44 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, इस लापरवाही के चलते हुई कड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Kawardha News: कवर्धा जिला मुख्यालय कवर्धा के शासकीय विद्यालयों के अधिकतर प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं लापरवाह हो चुके हैं। वह समय पर स्कूल ही नहीं पहुंच रहे।
less than 1 minute read
Apr 17, 2025
7 प्रधानपाठक सहित 44 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, इस लापरवाही के चलते हुई कड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

CG News:कवर्धा जिला मुख्यालय कवर्धा के शासकीय विद्यालयों के अधिकतर प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं लापरवाह हो चुके हैं। वह समय पर स्कूल ही नहीं पहुंच रहे। तभी तो निर्धारित समय पर स्कूल नहीं खुल पा रहा है और ताला लटका रहता है। इसके चलते 44 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस थमाया गया है।

जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर बुधवार की सुबह कवर्धा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर शहर के शासकीय विद्यालयों के निरीक्षण पर निकले। शहर के कुल 14 शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। सात स्कूल तो बंद मिले, जबकि सात स्कूल में कई प्रठानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला कैलाश नगर, पूर्व माध्यमिक शाला करपात्री जी स्कूल, पीएमश्री पूर्व माध्यमिक शाला(आदर्श कन्या स्कूल), पूर्व माध्यमिक शाला सत्ती वार्ड, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक कवर्धा बंद मिले।

कारण बताओ नोटिस जारी

इसके अलावा जो स्कूल समय पर खुल चुके थे वहां कई प्रधानपाठक, शिक्षक, शिक्षिकाएं नदारद थे। कुल 7 प्रधानपाठक सहित 44 शिक्षक, शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कवर्धा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिलता तो एक-एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा।

Updated on:
17 Apr 2025 11:54 am
Published on:
17 Apr 2025 11:54 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी