कवर्धा

CG Smart Class: शहर के 70 स्कूलों में मिलेगी स्मार्ट क्लास की सुविधा, छात्रों को कठिन विषयों को समझने में मिलेगी मदद…

CG Smart Class: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी जयंती पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल के तीन कक्षाओं में स्मॉर्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया।
less than 1 minute read
Oct 03, 2024
CG Smart Class

CG Smart Class: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के जिस स्कूल में पढ़े अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थी को सिक्यूलेशन टेक्निक(स्मॉर्ट क्लास) अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी जयंती पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल के तीन कक्षाओं में स्मॉर्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के साथ अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थी को स्मॉर्ट क्लास अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी ली। स्मार्ट क्लास की सुविधाओं के जरिए छात्रों को विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर भी छात्राओं से चर्चा की।

कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। उन सभी स्कूलों का चयन कर लिया गया है। स्मॉर्ट क्लास की शुरुआत जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से हो रही है।

मिलेगी सुविधाएं

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश की राज्य सरकार चिंता कर रही है। शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूल की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसकी शुरुआत कबीरधाम जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से करने का प्रयास किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने छात्र जीवन के पुरानी यादों को स्मरण किया। उन्होंने अपने शिक्षकों, सहपाठियों के नाम लेते हुए याद किया।

Updated on:
03 Oct 2024 03:12 pm
Published on:
03 Oct 2024 03:11 pm