आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। क्योंकि केंद्रों पर लगे आरओ शोपीस बने हुए हैं। 150 से अधिक केंद्रो बिजली कनेक्शन नहीं होने से आरओ शोपीस बने हुए हैं। अधिकांश केंद्रों पर टंकियां नहीं हैं। इसके आरओ लगा दिया है। कुछ सहायिका स्टील टंकी में कूलर टुल्लू पंप से आरओ में पानी भर रहीं हैं।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। क्योंकि केंद्रों पर लगे आरओ शोपीस बने हुए हैं। 150 से अधिक केंद्रो बिजली कनेक्शन नहीं होने से आरओ शोपीस बने हुए हैं। अधिकांश केंद्रों पर टंकियां नहीं हैं। इसके आरओ लगा दिया है। कुछ सहायिका स्टील टंकी में कूलर टुल्लू पंप से आरओ में पानी भर रहीं हैं।
जिले में 588 सक्षम केंद्रों में से 150 केंद्रों पर बिजली कनेक्शन ही नहीं है। यहां लगे चार माह से आरओ चालू ही नहीं हुए। कुल मिलाकर 250 से अधिक आरओ चालू ही नहीं हुए। लाखों खर्च के बाद भी बच्चों को शुद्ध पानी मिलना तो दूर उनकी प्यास नहीं बुझ रही है। यही नहीं नहीं केंद्रों पर असुविधाओं के बीच एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के आराओ, एलईडी आदि उपकरण धूल खा रहे हैं।
पंधाना के करपुरआंगनवाड़ी केंद्र में आरओ लगा है। यहां टंकी नहीं है। आरओ में पानी भरने 20 लीटर स्टील की टंकी रखकर टूल्लू से पानी चढ़ाया जा रहा है। शुद्ध करने एक तिहाई पानी वेस्ट हो जाता है। आरओ का पानी बच्चों के लिए पर्याप्त नहीं है। कार्यकर्ताओं के अनुसार पीने के लिए डिब्बा में अतिरिक्त पानी भर कर रखते हैं।
आदिवासी बहुल गांव गरणगांव में आंगनवाड़ी केंद्र में पानी की टंकी नहीं है। यहां दीवार पर आरओ लगा है। स्टील की टंकी में कूलर के टुल्लू से आरओ में पानी चढ़ाया जा रहा है। इस केंद्र पर गत दिनों ट्राइबल की टीम ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को बताया गया कि इस आरओ में पानी वेस्ट नहीं होता है। जबकि पानी को शुद्ध करने करीब एक तिहाई पानी वेस्ट हो जाता है। कुल मिलाकर आरओ चल नहीं रहे हैं। आरओ शोपीस बना हुआ है।
शहर में स्थित धनवंतरी नगर में केंद्र पर आरओ में जुगाड़ से पानी भरा जाता है। आरओ के ऊपरी छोर पर सीमेंटेड पटिया फिक्स की है। 15 लीटर के स्टील की टंकी रखी हुई है। आरओ का पाइप स्टील टंकी में लगा दिया। शुरुआत में कूलर का टुल्लू से पानी चढ़ाने का प्रयास किया। असफल होने पर आरओ के ऊपरी छोर पर दीवार में सीमेंटेड पत्थर फिक्स कर स्टील की टंकी रखी। पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता है।
सक्षम आंनगवाड़ी केंद्रों की संख्या
जनपद ----समक्ष केंद्रों की संख्या
खालवा 136
पंधाना 101
हरसूद 35
बलड़ी 30
छैगांव माखन 80
पुनासा 108
खंडवा ग्रामीण 89
खंडवा शहरी 09
कुल 588
आरओ को चालू करने छोटी-छोटी स्टील टंकी लगाई गई है। कुछ केंद्रों पर बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इसके लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द वहां भी चालू हो जाएंगे।