खंडवा

ओंकारेश्वर से लौट रही कार को पीछे से मारी टक्कर, सीट बेल्ट बांधने से बची दो लोगों की जान

इंदौर रोड पर दादाजी कॉलेज के पास की घटना, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Feb 21, 2021
Car returning from Omkareshwar crashed, two youth injured

खंडवा. ओंकारेश्वर से लौट रही कार को शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात इंदौर रोड स्थित दादाजी कॉलेज के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में कार सड़क किनारे उतर गई। घटना में कार सवार दो युवक घायल हुए। हालांकि सीट बेल्ट बांधे होने के कारण उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार ब्रजेश उर्फ रज्जू मिश्रा (30) और शिवराज सिंह रायकवार (26) दोनों निवासी माता चौक शनिवार को ओंकारेश्वर दर्शन करने गए थे। ओंकारेश्वर में दर्शन करने के बाद रात के समय वापस खंडवा लौट रहे थे। कार शिवराज चला रहा था। वहीं रज्जू मिश्रा बाजू की सीट पर बैठे थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे इंदौर रोड पर दादाजी कॉलेज के पास अचानक पीछे से अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर सड़क किनारे गिरी। इसमें कार के पीछे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं शिवराज और रज्जू मिश्रा घायल हुए। हालांकि दोनों ने सीट बेल्ट बांध रखा था। इससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद घायल रज्जू ने डायल-100 को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती रज्जू मिश्रा ने कहा ओंकारेश्वर महाराज और सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाए होने के कारण दुर्घटना में जान बच गई।

Published on:
21 Feb 2021 10:04 pm
Also Read
View All