
खंडवा. कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति व युवा।
शहर में 28/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सीताराम, अधिवक्ता संजय पाल, बैंककर्मी रविशंकर पारे को राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच ने श्रद्धांजलि दी। बड़ाबम पर शनिवार रात हुए आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के विधायक पं. रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा हिंदू अलग-अलग नाम से एकत्रित होता है, इसलिए पीछे है, हिंदुओं एक हो जाओ, तुम्हारा हिंदुस्तान दुनिया में डंका बजा देगा। कार्यक्रमें पंडीचैरी के आचार्य सोनेराव और बलाही समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने भी संबोधित किया।
28/11 की घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ जनमत संग्रह को लेकर शनिवार रात 8 बजे बड़ाबम पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम मी अध्यक्षता मिर्ची बाबा ने की। इस दौरान 28/11 के शहीद सीताराम की पत्नी ज्योति यादव, संजय पाल की पत्नी जयश्री पाल व रविशंकर पारे के परिवार का सम्मान किया गया। इस दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, मालेगांव ब्लॉस्ट से दोषमुक्त हुए समीर कुलकर्णी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल, मोनू गौर, कुश पालीवाल, संकेत जोशी, विशाल पासी और अमित जैन मौजूद थे। रात 11 बजे बड़ाबम से पांच मशाल के साथ युवा मोबाइल की टार्च जलाकर जुलूस में शामिल हुए। तीन पुलिया से होते हुए मशाल जुलूस हिंगलाज द्वार के पास समाप्त हुआ।
यह धरती श्रीरा-कृष्ण, महावीर-गौतम बुद्ध, गुरुनानक की धरती थी, है और रहेगी। एक दिन वह समय भी आएगा जब दुनिया तुम्हारे तिरंगे के आगे झुकेगी और केसरिया को सलाम करेगी। आतंकी घटनाएं बंद हुई है क्योंकि हिंदू जाग गया है, अपना हिंदुस्तान बन रहा है। यह बात वक्ता के रूप में पं. रामेश्वर शर्मा ने कही। उन्होंने मप्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने, अनुच्छेद 370 हटने और अयोध्या में मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने गोमाता की रक्षा और पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई जैसे कानूनों का जिक्र करते हुए हिंदू एकता का आह्वान किया। शर्मा ने नशा मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा पढऩे का सुझाव दिया और लव जिहाद पर चिंता जताई।
जब देवी-देवताओं ने शस्त्र नहीं छोड़े तो हम क्यों छोड़ें? एक हाथ में माला और दूसरे में भाला, एक हाथ में शस्त्र और दूसरे में शास्त्र होना चाहिए। यह बात वक्ता के रूप में मनोज परमार ने कही। उन्होंने 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कहा कि बहन-बेटियों के साथ लव जिहाद हो रहा है, जहां अजमल अजय बनकर और कसाब कपिल बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने छांगुर बाबा जैसे लोगों का जिक्र किया, जिन पर हिंदू बच्चियों को मतांतरित करने के लिए विदेशों से करोड़ों रुपये मिलने का आरोप है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के लिए रेट लिस्ट बनाई गई है, यह बात साबित भी हो चुकी है। कोई हमारी संस्कृति पर प्रहार करें तो उसे उसका जवाब देना ही होगा।
बिना जागृति और संगठन के कार्य नहीं चलेगा। राजस्थान और महाराष्ट्र पर हुए आक्रमणों का विरोध वहीं के लोग कर रहे हैं, जबकि पूरे भारत के हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए। यह बात वक्ता के रूप में आचार्य सोनेरावजी ने कही। उन्होंने हिंदू समाज की जागृति का संदेश फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वेदों का हवाला देते हुए 'मित्रस्य चक्षुषा सर्वाणि भूतानि समीक्षे' मंत्र का उल्लेख किया, जिसका अर्थ है सभी प्राणियों को मित्र की दृष्टि से देखना। उन्होंने 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' के सिद्धांत को भी दोहराया, जिसका आशय सभी के सुखी और स्वस्थ रहने से है। उन्होंने कहा कि हिंदू सभी को मित्र मानते हैं, लेकिन दुष्ट लोगों से सतर्क रहना चाहिए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
29 Nov 2026, 11:37 AM IST
Published on:
29 Nov 2026, 11:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़




