27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / सांदीपनि स्कूल : आदिवासी क्षेत्र में खुलेंगे पांच नए स्कूल, खार में बच्चों को मिलेंगी बस सेवाएं

सांदीपनि स्कूल : आदिवासी क्षेत्र में खुलेंगे पांच नए स्कूल, खार में बच्चों को मिलेंगी बस सेवाएं

आदिवासी बहुल क्षेत्र में प्रदेश सरकार पांच नए सांदीपनि स्कूल खोलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद कागजी कवायद शुरू हो गई है। यही नहीं खार सांदीपनि स्कूल में बच्चों को दिसंबर माह से बस सेवाएं मिलेंगी। शासन ने खार सांदीपनि स्कूल समेत प्रदेश के आदिवासी ब्लाकों में जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा संचालित सांदीपनि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की कवायद शुरू की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 27 Nov 2026, 1:14 PM IST

Tribal Affairs Department

जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा सांदीपनि स्कूल में बस सेवा शुरु करने की तैयारी।

आदिवासी बहुल क्षेत्र में प्रदेश सरकार पांच नए सांदीपनि स्कूल खोलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद कागजी कवायद शुरू हो गई है। यही नहीं खार सांदीपनि स्कूल में बच्चों को दिसंबर माह से बस सेवाएं मिलेंगी। शासन ने खार सांदीपनि स्कूल समेत प्रदेश के आदिवासी ब्लाकों में जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा संचालित सांदीपनि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की कवायद शुरू की है।

सांदीपनि स्कूल से बच्चों को सहूलियत मिलेगी

जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त के आदेश आने के बाद खंडवा में जनजातीय कार्य विभाग ने खार सांदीपनि स्कूल में बस सेवा शुरू करने की कागजी प्रकिया शुरू कर दी है। शासन के आदेश के तहत जल्द बच्चों को सहूलियत मिलेगी। जिला स्तर पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने खार सांदीपनि स्कूल में बस सेवा शुरू करने जिला स्तरीय टीम गठित कर प्रक्रिया शुरू की है ।

प्रदेश के आदिवासी 89 ब्लाकों में शुरू होगी सेवाएं

जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त ने प्रदेश के 89 आदिवासी ब्लाक क्षेत्र के 94 सांदीपनि स्कूलों में परिवहन व्यवस्था शुरु करने का पत्र जारी किया है। जिसमें कहा है कि जिला स्तरीय समिति गठित कर बच्चों के लिए बस परिवहन सुविधा शुरू कराएं। समिति में जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य तथा संबंधित जिले के सहायक आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है।

गठित होगी निगरानी समिति

आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग की ओर से 24 नवंबर को जारी आदेश के तहत परिवहन व्यवस्था के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए समिति को जिम्मेदारी दी गई है। समिति जिला स्तर पर परिवहन व्यवस्था के संचालन, समन्वय और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

इन जगहों पर खुलेंगे सांदीपनि स्कूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पांच सांदीपनि स्कूल खुलेंगे। सहायक आयुक्त डॉ नारायण सिंह के अनुसार रोशनी, पटाजन, आशापुर, गोलखेड़ा और सुंदरदेव में सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की गई है।