27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में 938 करोड़ के कामों ने पकड़ी रफ्तार, कई बड़ी परियोजनाएं अब भी अधूरी

सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में 938 करोड़ के कामों ने पकड़ी रफ्तार, कई बड़ी परियोजनाएं अब भी अधूरी

-क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट के लिए तीन नए पुलों का निर्माण शुरू -तीर्थनगरी में पुराने पुलों के समानांतर दो नए सस्पेंशन ब्रिज बनेंगे -कावेरी नदी पर हाईलेवल फुट ओवर ब्रिज के लिए भी काम चालू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:02 PM IST

Simhastha 2028

खंडवा. झूला पुल के समानांतर सस्पेंशन ब्रिज के लिए खोदी नींव।

सिंहस्थ 2028 को लेकर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भी करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट के लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन अब इस दिशा में तेजी से काम करवा रहा है, लेकिन कई कार्यों के चालू होने का अब भी इंतजार है। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि समय सीमा से पूर्व ही सभी कामों को पूरा करा लिया जाएगा।

983 करोड़ की लागत से 46 प्रोजेक्ट

सिंहस्थ में क्राउड मैनेजमेंट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 938.43 करोड़ की लागत से कुल 46 प्रोजेक्ट पूरे किए जाने है। ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के दौरान भीड़ को देखते हुए सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए तीन नए ब्रिज बनाए जाने है। इसमें पुराने झूला पुल व नए झूला पुल के समानांतर दो नए सस्पेंशन ब्रिज और कावेरी नदी पर सिद्धवरकूट की ओर एक हाईलेवल फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। लंबे समय बाद इन तीनों ब्रिज का काम शुरू हो गया है। हालांकि अब तक इन तीनों पुलों की नींव के लिए गड्ढे ही गोदे गए है। आगे का काम अभी रुका हुआ है। वहीं, बर्फानी धाम से श्मशान की ओर जाने वाले पुल पर भी एक स्पन लांचिंग का काम भी बाकी है।

यह काम पूर्णता की ओर

सिंहस्थ के लिए चल रहे कई कार्य अब पूर्णता की ओर पहुंच गए है। इसमें मुख्य रूप से आठ नए घाट जो 163 करोड़ की लागत से मोरटक्का, खेड़ीघाट और ओंकारेश्वर में बन रहे है, लगभग पूर्णता की ओर आ गए है। इसके साथ ही परिक्रमा पथ, पुलिस हाउसिंग क्वाटर, आदि गुरु शंकराचार्य गुफा, वीआईपी सर्किट हाउस सहित अन्य कार्य भी 70 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गए है। वहीं, 33 केवी फीडर विस्तार कार्य, 33 केवी इंटरकनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्थापितों का इंतजार आगे बढ़ा

सिंहस्थ के लिए 160 करोड़ से ओंकारेश्वर मंदिर परिसर विस्तार और 119 करोड़ से ममलेश्वर मंदिर परिसर विस्तार का कार्य भी होना है। इसमें ओंकारेश्वर मंदिर का कार्य आरंभ हो चुका है, लेकिन इसकी जद में आ रहे मकान-दुकानों की ओर का काम अटका पड़ा है। यहां प्रशासन ने प्रभावितों का सर्वे भी करा लिया है, सिर्फ बैठक में सहमति बनना बाकी है। आगामी 28 नवंबर को होने वाली बैठक में इसका हल निकलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन बैठक फिर आगे बढ़ गई है, जिससे प्रभावितों का इंतजार भी बढ़ गया है।

ट्रेंचिंग ग्राउंड पार्किंग की परियोजना बदली

सिंहस्थ में लोगों की भीड़ के साथ बड़ी संख्या में वाहनों की भी आमद होगी। जिसके लिए पार्किंग व्यवस्था भी की जा रही है। प्रोजेक्ट के तहत पहले 24.99 करोड़ की लागत से ट्रेंचिंग ग्राउंड में मल्टीलेवल पार्किंग और फूड कोर्ट बनाया जाना था। बाद में इस प्रोजेक्ट को बदला गया है। यहां मल्टीलेवल की जगह 750 वाहनों के लिए सिंगल पार्किंग बनाई जाएगी। जिसका प्रस्ताव दोबारा बनाकर भेजा गया है। वहीं, कुबेर भंडारी में भी तीन मंजिला पार्किंग करीब 38 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है।

सभी कार्यों को पूर्ण कराएंगे

ओंकारेश्वर की दोनों ओर बायपास की अनुमति मिल गई है, आठ दिन में टेंडर लग जाएंगे, रेलवे फुट ओवर ब्रिज की मंजूरी मिल गई है, टेंडर खुल गया। सिंहस्थ के पूर्व सभी प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार का कार्य चल रहा है। जहां कुछ घर जाना है, वहां सर्वे हो गया है, जल्द ही बैठक में उस पर भी सहमति बन जाएगी।
ऋषव गुप्ता, कलेक्टर