खंडवा जनपद में रूधि ग्राम पंचायत के जूनापानी क्षेत्र में मॉडल कॉलेज के पीछे शासकीय पहाड़ है। पहाड़ के बीच खनन से बने गड्ढे में पानी भरने के बाद जलाशय का स्वरूप बन गया है। ग्राम पंचायत ने इसी जलाशय के समीप दाह संस्कार के लिए शांतिधाम भी बनाया है। लेकिन शांतिधाम से कुछ दूरी पर सड़क के छोर और जलाशय की बाउंड्री के पास पत्थरों की कटाई जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार खनन दिन में नहीं, बल्कि रात के समय किया जाता है। दिन में क्षेत्र की रेकी कर रात में गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।