23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / गांजा तस्करी में महिलाओं का नेटवर्क, तीन महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करी में महिलाओं का नेटवर्क, तीन महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार

खंडवा. गांजा तस्करी के कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता का बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष के साथ तीन महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 18 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। चारों आरोपी सीहोर जिले के आष्टा के रहने वाले हैं। एक साथ तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 23 Nov 2026, 12:18 PM IST

कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।

- नौ पैकेट में मिला 18.360 किलो गांजा, आष्टा से खंडवा तक फैले तस्करी के तार खंगाल रही पुलिस

कोतवाली पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंदनगर रोड स्थित इमलेश्वर महादेव मंदिर के पास कुछ लोग गांजा बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। एक पुरुष और तीन महिलाओं को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली गई।

नौ पैकेट में मिला 18 किलो से ज्यादा गांजा

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नौ पैकेट में रखा कुल 18.360 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सरवन पिता वृंदावन, काजल पिता रमेश कुचबंदिया, पिंकी पिता रमेश कुचबंदिया और मंजू बाई पति महेश कुचबंदिया शामिल हैं। सभी आरोपी भोपाल नाका, आष्टा जिला सीहोर के निवासी हैं।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज


कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है। गांजा तस्करी के नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।