ओंकारेश्वरमंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण का काम 160 करोड़ की लागत से हो रहा है। योजना के टेंडर भी हो चुके है और कार्य भी आरंभ कर दिया है। पहले चरण में ओंकारेश्वर मंदिर के सुकदेव मुनि प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही मंदिर के पास जूना महल के पास भी यात्री प्रतीक्षालय बनाने का टेंडर भी हो चुका है। मंदिर विस्तार के लिए लोगों के मकान, दुकान और प्रतिष्ठान भी आ रहे है। पूर्व में इस योजना में 52 दुकान, 67 मकान और 5 धर्मशालाएं प्रभावित हो रही थी। बाद में योजना को बदला गया, जिसमें कुल 96 लोग प्रभावित हो रहे थे। दूसरी योजना का भी प्रभावितों ने विरोध किया था।