21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / जावर उद्वहन सिंचाई…किसानों के लिए एक जाजम पर आएंगे कांग्रेस के धुर विरोधी नेता, 24 को खंडवा के जावर में प्रदर्शन

जावर उद्वहन सिंचाई…किसानों के लिए एक जाजम पर आएंगे कांग्रेस के धुर विरोधी नेता, 24 को खंडवा के जावर में प्रदर्शन

-पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष उतरेंगे मैदान में -इधर, पानी के लिए किसान अब भी परेशान, स्कीम 3 में मचा हाहाकार -कुएं, ट्यूबवेलों का जल स्तर पहुंचा नीचे, सिंचाई के लिए नहीं मिल रहा पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:45 PM IST

Jawar Lift Irrigation Scheme

खंडवा. ग्राम सतवाड़ा में कंपनी ने पाइप लाइन जोडऩे का काम शुरू किया।

जावर उद्वहन सिंचाई योजना में हुई गड़बडिय़ों और लापरवाही को लेकर कांग्रेस भी मैदान में उतर रही है। किसानों के लिए कांग्रेस के धुर विरोधी नेता अब एक जाजम पर आएंगे। आगामी 24 नवंबर को कांग्रेस द्वारा जावर में विशाल धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी और शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी शामिल होंगे।

दो धुरियां है यादव और सिंह कांग्रेस की

कांग्रेस की राजनीति में अरुण यादव और राजनारायण सिंह को एक-दूसरे का घोर विरोधी माना जाता है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए राजरानारायण सिंह हाशिये पर रहे थे। जिसके चलते पिछले लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने उम्मीदवार बनने से इंकार कर दिया था। राजनारायण सिंह के पुत्र उत्तमपाल सिंह के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनने के बाद अरुण यादव गुट लंबे समय से निमाड़ की राजनीति में हाशिये पर है। अब आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों एक जाजम पर आ रहे है। पिछले दिनों अरुण यादव द्वारा दिवाली मिलन समारोह में उनके समर्थकों ने लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए भी दबाव बनाया है।

सूखे खेतों में पानी की मांग बढ़ रही

इधर, जावर उद्वहन सिंचाई के स्कीम 3 के गांवों में एनवीडीए नहर विभाग ने नहर चालू करने का दावा किया, लेकिन जगह-जगह फूटी पाइप लाइन, पेटियों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार औसत से कम बारिश होने के कारण कुएं, ट्यूबवेलों का जल स्तर भी नीचे चला गया है। जिसके चलते किसान सिंचाई के लिए पानी की मांग करते जा रहे है।

पिपल्याफुल में पाइप से जोड़े अवैध कनेक्शन

स्कीम 3 के ग्राम पिपल्याफुल में नहर की डिस्ट्रिब्यूशन लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन जोडऩे का मामला भी सामने आया है। इसकी शिकायत किसानों ने नहर विभाग से की है। ग्राम बमनगांव में पाइप लाइन पाइंट से प्लेट निकालन के मामले में भी किसानों जावर थाने में आवेदन दिया है। ग्राम केहलारी में भी दो दिन से नहर बंद है। ग्राम के रघुवीरसिंह तोमर ने बताया कि यहां से आगे के गांवों में भी पानी नहीं जा रहा है।

आंदोलन के चलते स्कीम 4 में तेज हुआ काम

इधर कांग्रेस ने 24 नवंबर को विशाल आंदोलन की घोषणा की, उधर नहर विभाग ने सिंचाई योजना के स्कीम 4 के गांवों में पाइप लाइन सुधारने का काम भी शुरू कर दिया। स्कीम 4 के करीब 12 गांवों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। शुक्रवार शाम को एसडीओ अमित गुप्ता, ठेकेदार कंपनी के मैनेजर सहित कर्मचारियों ने ग्राम सतवाड़ा में पाइप लाइन जोडऩे का काम शुरू किया। इस लाइन के बंद होने से आगे के गांवों तक पानीं नहीं पहुंच रहा है।