बता दें कि. अस्पताल में भर्ती मरीज का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था, जबकि पैथालाजी कर्मियों ने जांच के बावजूद उन्हें बी-पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड चढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली थी। आरोप है कि, ठीक ब्लड चढ़ाने से पहले मरीज के बेटे का ध्यान रिपोर्ट पर चला गया, जिसके बाद ब्लड चढ़ा रहे डॉक्टर को रोका गया। इस तरह अस्पताल की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से टल गया। परिजन का दावा है कि, उनके द्वारा तीन दिन पहले ही मरीज का निजी लैब में ब्लड टैस्ट कराया गया था, जांच में ब्लड ग्रुप ओ-पाजीटिव होने की पुष्टि हुई थी।