18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा में रोड पर मजार हटाने को लेकर बवाल, सिटी मजिस्ट्रेट और शहर काजी के बीच जमकर बहस

-शहर काजी ने कहा आदेश लेकर आओ, सिटी मजिस्ट्रेट बोले -सरकारी काम है -मामला मानसिंगका मिल तिराहा का, मुस्लिम समाज हुआ जमा, बनी तनाव की स्थिति -सुबह से लेकर शाम तक बना रहा तनाव, रात में प्रशासन ने खड़े रहकर हटवाई मजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:47 AM IST

encroacjment

खंडवा. कार्रवाई के दौरान तिराहे पर जमा हुई भीड़।

मास्टर प्लान में अस्पताल से पंधाना नाका तक रोड चौड़ीकरण किया जाना है। जिसे लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर और निगम का अतिक्रमण दस्ता मानसिंगका मिल तिराहा पर मिल की दीवार और रोड पर बनी मजार हटाने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज भी जमा हो गया। सूचना पर शहर काजी सै. निसार अली भी मौके पर पहुंचे, और प्रशासन से भिड़ गए। जिसके बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

मजार है इसलिए कर रहे कार्रवाई

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और शहर काजी के बीच जमकर बहस हुई। शहर काजी का कहना था कि पहले आदेश दिखाओ, उसके बाद कार्रवाई करना। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि मास्टर प्लान का रोड है और सरकारी आदेश पर काम हो रहा है। जिसके बाद माहौल गरमा गया। शहर काजी का कहना था कि मजार है इसलिए कार्रवाई कर रहे हों, रोड के मंदिरों पर भी कार्रवाई करो। शहर काजी ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इस दौरान यहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते जाम की स्थिति भी बनी। तनावपूर्ण स्थिति बनते देख सीएसपी अभिनव बारंगे, कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य, मोघट टीआई विकास खिंची, यातायात निरीक्षण देवेंद्रसिंह परिहार और भारी पुलिस बल यहां पहुंच गया।

watch video

मिल की दीवार गिराई, रात में मजार को हटाया

मौके पर भारी भीड़ और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यहां मजार को एक टीन से ढकवाकर मिल की दीवार को जेसीबी से गिरा दिया। इस दौरान भीड़ के चलते करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। दीवार गिराने के बाद यहां से अधिकारी और अमला लौट आया, पुलिस बल तैनात रहा। रात 8 बजे करीब एडीएम अरविंद चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर अपने साथ भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे। यहां रात में मजार हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पंधाना रोड पर मानसिंगका तिराहा के तीनों ओर बेरिकेड्स लगा दिए गए। रात में यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

राहगिरों से भी हुई सिटी मजिस्ट्रेट की बहस

दोपहर में कार्रवाई के दौरान रोड पर भारी जाम लग गया। दोपहर में इस रोड से भारी वाहनों की एंट्री भी होती है, जिन्हें भी बाहर ही रोका गया। जाम में फंसे राहगीर जय नागड़ा ने जब जाम को लेकर आपत्ति दर्ज की तो सिटी मजिस्ट्रेट भडक़ उठे। उन्होंने जय नागड़ा को थाने ले जाने की बात कह डाली। वहीं, यहां से गुजर रहे एक हिंदू नेता के साथ शहर काजी की भी कार्रवाई को लेकर बहस हुई।

मास्टर प्लान में 36 मीटर चौड़ी होना है रोड

मास्टर प्लान 2041 के तहत अस्पताल से पंधाना रोड और इंदौर नाका तक 24 मीटर की रोड को 36 मीटर चौड़ा किया जाना है। सडक़ चौड़ीकरण में मानसिंगका मिल की पुरानी दीवार और मजार का करीब 10 फीट तक हिस्सा आ रहा है। इसी दीवार के साथ हजरत कासमशाह वली मजार लगी हुई है, जिसे हटाने की कार्रवाई मंगलवार को की गई।

की है कार्रवाई

मास्टर प्लान के तहत कार्रवाई की गई है। रात को मजार को हटा दिया गया है। सुरक्षा के हिसाब से यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बजरंग बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट