21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / पांच साल के बाल संत का बड़ा संकल्प, ओंकारेश्वर से 3500 किमी की नर्मदा परिक्रमा पर निकले ‘छोटा बाबा’

पांच साल के बाल संत का बड़ा संकल्प, ओंकारेश्वर से 3500 किमी की नर्मदा परिक्रमा पर निकले ‘छोटा बाबा’

आठ माह की उम्र से संन्यासिनी शबरी मां के साथ रह रहे अरविंद गिरी उर्फ ‘छोटा बाबा’, करेंगे 3500 किमी की पैदल यात्रा, गोमुख घाट पर पूजा के बाद शुरू हुई परिक्रमा यात्रा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:22 PM IST

Omkareshwar Narmada Parikrama

ओंकारेश्वर. 5 वर्षीय बालक ने पूजा अर्चना के बाद शुरू की नर्मदा परिक्रमा यात्रा।

देवउठनी एकादशी पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में उस समय श्रद्धालुओं का ध्यान एक पांच वर्षीय बाल संत ने खींच लिया, जब अरविंद गिरी उर्फ ‘छोटा बाबा’ ने मां नर्मदा की करीब 3500 किमी की पैदल परिक्रमा का संकल्प लेकर यात्रा शुरू की। शुक्रवार सुबह गोमुख घाट पर विधि-विधान से मां नर्मदा का पूजन और अभिषेक कर परिक्रमा का शुभारंभ किया गया।

पांच साल की उम्र में अध्यात्म की राह

ओंकारेश्वर के बाल संत के साथ महंत गीता गिरी उर्फ शबरी मां सहित अन्य भक्त भी परिक्रमा में शामिल हुए। पांच साल की छोटी उम्र में ही अरविंद गिरी ने आध्यात्मिक जीवन की राह अपना ली है। अब वे पैदल मां नर्मदा के तटों और निर्धारित परिक्रमा मार्ग से गुजरते हुए संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा पूरी करेंगे। देवउठनी एकादशी जैसे विशेष धार्मिक पर्व पर शुरू हुई यह यात्रा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

आठ माह की उम्र से शबरी मां के साथ

संन्यासिनी शबरी मां ने बताया कि अरविंद के माता-पिता नहीं हैं। जब वह महज आठ माह के थे, तभी से वे उनके साथ रह रहे हैं। शबरी मां के अनुसार, वह स्वयं संन्यासिनी हैं और तभी से बालक का पालन-पोषण भी अपने साथ ही कर रही हैं। वह जहां भी जाती हैं, अरविंद उनके साथ रहते हैं। इसी आध्यात्मिक वातावरण में बालक का जीवन आगे बढ़ रहा है।

छोटी उम्र, बड़ा संकल्प

शबरी मां के अनुसार देवउठनी एकादशी के अवसर पर उन्होंने बाल संत के साथ मां नर्मदा की संपूर्ण परिक्रमा करने का संकल्प लिया। यात्रा में उनके साथ कुछ अन्य भक्त भी शामिल हुए हैं। करीब 3500 किमी की यह पैदल यात्रा बाल संत के लिए कठिन और लंबी होगी, लेकिन उनके संकल्प ने तीर्थनगरी में मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।