नर्मदा नदी पर इंदिरा सागर बांध बनाया गया था। इस बांध की जद में हरसूद भी आ गया था। ऐसे में इसका डूबना तय हो गया था। बांध और हरसूद के डूबने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया पर सरकार नहीं मानी। शहर के डूबने के बाद यहां के लोगों को विस्थापित करने के लिए नया छनेरा बसाया गया था। 30 जून 2004 को हरसूद, इंदिरा सागर के बैक वाटर में डूब गया। इसी के साथ इस ऐतिहासिक शहर की केवल यादें ही शेष रह गईं। इस घटना को 22 साल बीत चुके हैं।