28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / मंत्री शाह बोले…स्वरोजगार से महिलाएं बदल रहीं जिंदगी, पार्षद वार्ड में चौपाल लगाएं

मंत्री शाह बोले…स्वरोजगार से महिलाएं बदल रहीं जिंदगी, पार्षद वार्ड में चौपाल लगाएं

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में प्रदेश के मंत्री डॉ विजय शाह पहुंचे। उन्होंने कहा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खालवा में 300 महिलाओं की क्षमता का केंद्र तैयार होगा। यहां तीन शिफ्ट में प्रशिक्षण और काम की व्यवस्था होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 28 Nov 2026, 11:34 AM IST

Chief Minister Public Trust Camp

खंडवा : मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में आजीविका मिशन के स्टाल पर निरीक्षण के दौरान महिलाओं के स्वरोजगार योजनाओं पर चर्चा करते मंत्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में प्रदेश के मंत्री डॉ विजय शाह पहुंचे। उन्होंने कहा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खालवा में 300 महिलाओं की क्षमता का केंद्र तैयार होगा। यहां तीन शिफ्ट में प्रशिक्षण और काम की व्यवस्था होगी।

दो लाख रुपए ऋण दिलाने की घोषणा

नगर निगम में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में पहुंचे प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी संगीता सोनी के संघर्ष का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि विधवा होने के बाद भी संगीता ने हिम्मत नहीं हारी। योजना के तहत पहले 10 हजार रुपए का ऋण लेकर सिलाई का काम शुरू किया। इसके बाद 25 हजार और फिर 50 हजार रुपए का ऋण लिया। तीनों ऋण एक वर्ष में चुका दिए। अब उन्होंने दो लाख रुपए के ऋण की मांग की है। मंत्री ने कलेक्टर से ऋण दिलाने की प्रक्रिया करने को कहा। उन्होंने इस बात की घोषणा भी की। मंत्री ने स्वेच्छा निधि से संगीता के तीन बच्चों को 11-11 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

प्रशिक्षण केंद्र में आत्मनिर्भर बनने के सिखाएंगे गुर

मंत्री ने कहा कि संगीता जैसी महिलाएं योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। इसके लिए संगीता को मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही। उन्होंने खालवा की उन महिलाओं का भी जिक्र किया, जो बेंगलुरु में रेडीमेड कपड़ों की सिलाई कर रही हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने धार में व्यवस्था की जाएगी। खालवा में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा मुख्यमंत्री से पहले ही करवा ली गई है। उन्होंने कहा खंडवा में भी यह काम किया जा सकता है।

पार्षदों को हर सप्ताह चौपाल लगाने की सलाह

मंत्री ने पार्षदों को हर सप्ताह वार्ड में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने की सलाह दी। महापौर अमृता यादव ने प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त अनाज, लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव आने की बात कही। शिविर में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, एसपी अगम जैन, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, निगम आयुक्त प्रियंका रजावत, एमआईसी सदस्य, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री बोले...खंडवा के मंत्री, महापौरका खून सामान्य

फोटो---2825 शिविर में मंत्री विजय शाह ने खून की जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने महापौर, कलेक्टर और एसपी की भी जांच कराई। मंत्री ने कहा कि खंडवा के मंत्री, महापौर, कलेक्टर और एसपी का खून सामान्य है। उन्होंने लोगों से भी जांच कराने की अपील की। शिविर में 178 मरीजों जांच की गई। टीबी के 84 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड एक्स-रे किया गया। 131 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच हुई। 27 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेडिकल बोर्ड ने दो दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए।

इन्हें मिला योजनाओं का लाभ

फोटो-2829 पीएम स्वनिधिमेंपिंकी तंवर, सचिन सैनी और सुनीता कोलेकर को ऋण राशि स्वीकृत। आवास में शेख आरिफ और प्रकाश वंशाले को स्वीकृति पत्र। गृह प्रवेश के लिए अशोक संतोष को आवास की चाबी। टीबी पोषण योजना के दो मरीजों को प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण आहार किट।