पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत जलस्रोत को संरक्षित करने बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं बने भगीरथ, इस दौरान सभी ने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जलस्रोत संरक्षित होने से पर्यावरण सुरक्षित होगा।
पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत जलस्रोत को संरक्षित करने बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं बने भगीरथ, इस दौरान सभी ने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जलस्रोत संरक्षित होने से पर्यावरण सुरक्षित होगा।
पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत रविवार को प्राचीन रामेश्वर कुंड में सामूहिक श्रमदान किया गया। सुबह जैसे ही अभियान की शुरुआत हुई कि बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कोई हाथ में झाड़ू तो कोई फावड़ा लेकर श्रमदान में जुट गया। लगभग एक घंटे के अथक सामूहिक प्रयास से कुंड की सीढिय़ां पूरी तरह साफ-सुथरी हो गईं। सीढ़ी के दाएं-बाएं दोनों छोर पर लगभग तीस मीटर तक सफाई की गई।
कुंड परिसर और उसके जलस्रोत वाले क्षेत्र से एक ट्राली से भी अधिक कचरा एकत्रित किया गया। सफाई के दौरान, सीढिय़ों पर मानव श्रृंखला बनाकर जल स्रोत से निकले कचरे को व्यवस्थित तरीके से ट्राली में भरा गया। अभियान में नगर निगम, रेडक्रॉस सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। रेडक्रॉस के अनिल बाहेती ने उपस्थित सभी लोगों को पत्रिका अमृतम्जलम् अभियान के तहत जल स्रोतों को संरक्षित करने की शपथ दिलाई, जिसने सभी को भविष्य में भी ऐसे प्रयासों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान श्रमदान के लिए जुटे समाजसेवियों ने पत्रिका अभियान की सराहना की। और कहा कि जलस्रोत हमारी विरासत हैं और भूजल स्तर बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। शहरीकरण और प्रदूषण के कारण कई स्रोत उपेक्षित हो गए हैं। ' अमृतम्जलम् ' जैसे अभियान इन स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संकट से निपटने में सहायक हैं। सामुदायिक भागीदारी ही ऐसे प्रयासों को सफल बनाती है, जिससे आने वाली पीढिय़ों के लिए शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
नगर निगम, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, रेडक्रॉस, यादव स्पोर्ट्स कराटे वेलफेयर सोसाइटी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जावर, मां नर्मदा सामाजिक सेवा समिति आदि सामाजिक संगठन शामिल हुए।
रेडक्रॉस के पर्यावरण प्रमुख धर्मेन्द्र जौहरी, अनिल बाहेती, नरेंद्र काटोरे, सनथ श्रीमाली, रविन्द्र मावकर,एचआर पांडे, ओमप्रकाश चौरे, आशीष अग्रवाल, भानु भाई पटेल, योगेश कोटवाले, यादव स्पोर्ट से कोच नेहा यादव, अभिषेक खोसला, मीनाक्षी रंधावे, सोनाक्षी रंधावे, विजय लक्ष्मी कूड़ेश, सारांश भार्वे, वीरवंश भालेराव, ओमप्रकाश चौरे, नारायण फरकले, धनपाल सोलंकी, आशीष पटेल, मयंक राठोर, राहुल राठवे, विद्यार्थी राधा मोहे, अनिता यादव, पंकज बोरासी सोनाली जायसवाल देवेन्द्र सोयाम समेत नगर निगम से उपयंत्री संजय शुक्ला, जोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, कुमारी दीप माला कटारे, उमा हिरवे, दीपिका श्रीवास, रवि शर्मा, जॉन लिपिक मोहनलाल आदि रहे।