खंडवा

महाराष्ट्र से पहुंचा स्वाइन फ्लू, खंडवा में पांचवीं मौत से हड़कंप

मध्यप्रदेश के खंडवा में स्वाइन फ्लू से पांचवी मौत हुई है। मृतक ५५ साल का था जिसका उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था।
2 min read
Sep 18, 2017
madhya pradesh,Khandwa,Swine flu fifth death in Khandwa, Breaking News
madhya pradesh,Khandwa,Swine flu fifth death in Khandwa, Breaking News

खंडवा. जिले में स्वाइन फ्लू से पांचमी मौत हो गई। ये सप्ताह में दूसरी मौत है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंम मच गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटा है। सेठी नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

हाईअलर्ट के बाद भी लापरवाही
सेठी नगर के मरीज का एक सप्ताह से इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहर में बढ़ते स्वाइन फ्लू के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के स्वाइन फ्लू के 9 संदिग्ध मरीज मिले है। सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौसम में आए बदलाव के कारण स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार है। सेठी नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये वायरस 32 डिग्री में फैलता है
जिला महामारी विशेषज्ञ योगेश शर्मा के मुताबिक 32 डिग्री तक फैलता है वायरस। स्वाइन फ्लू का वायरस के लिए 4 से 32 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान अनुकुल होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान के गिरने के कारण स्वाइन फ्लू के फैलने की आशंका ज्यादा है।

ये सावधानी रखे
विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी, खांसी, बुखार होने पर में मोहल्ले के डाक्टरों को न दिखाकर सीधे जिला अस्पताल आना चाहिए। शहर में केवल जिला अस्पताल में ही स्वाइन फ्लू के इलाज की व्यवस्था है।सेठी नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये वायरस 32 डिग्री में फैलता है
जिला महामारी विशेषज्ञ योगेश शर्मा के मुताबिक 32 डिग्री तक फैलता है वायरस। स्वाइन फ्लू का वायरस के लिए 4 से 32 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान अनुकुल होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान के गिरने के कारण स्वाइन फ्लू के फैलने की आशंका ज्यादा है।

Published on:
18 Sept 2017 09:17 am