खरगोन

गृहमंत्री का बड़ा बयान, कहा- सिमी और तालिबानी सोच को यहां से कुचल दिया जाएगा

मध्य प्रदेश में सामने आ रही देश विरोधी गतिविधियों के बारे में बताते हुए सख्त अल्फाज में गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि, यहां कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
2 min read
News
गृहमंत्री का बड़ा बयान, कहा- सिमी और तालिबानी सोच को यहां से कुचल दिया जाएगा

खरगोन. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार खरगोन स्थित सर्किट में हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद उन्होंने मीडिया बातचीत में कहा कि, खंडवा लोकसभा उपचुनाव जिताने में हमारे जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता ही पर्याप्त हैं। इस मध्य प्रदेश में सामने आ रही देश विरोधी गतिविधियों के बारे में बताते हुए सख्त अल्फाज में गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि, मध्य प्रदेश में इस तरह की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तालिबानी और सिमी जैसी सोच के लोगों को कुचल दिया जाएगा।

न्यायालय में गाय को लेकर दिए आदेश को लेकर उन्होंने कहा तीन हमारे सुखदाता गीता, गंगा और गौमाता हमारी संस्कृति का हिस्सा है। गाय को अनादि काल से पूजनीय माना जाता है। कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं। देश विरोधी नारे को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं, बल्कि देश के विरोध का मामला है। ये विकृत मानसिकता को जन्म देने का मामला है। लेकिन, प्रदेश में तालिबानी और सिमी जैसी सोच रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


कानून व्यवस्था पर समीक्षा करने पहुंचे कंट्रोल रूम

खरगोन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद गृहमंत्री मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की। इसके बाद वो खरगोन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, यहां उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने चार पुलिस थानों के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। इनमें भगवानपुरा, ऊन, करही और महेश्वर शामिल है। इस दौरान डीआईजी तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि, इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बुरहानपुर जिले पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की थी।

यहां सड़क ही हो गई दिवंगत, लोगों ने दी श्रद्धांजलि - देखें Video

Published on:
03 Sept 2021 06:49 pm