
Stones pelted at buses on the Rau-Khalghat Highway
Rau-Khalghat Highway- एमपी के खरगोन (खलबुजुर्ग) में आधी रात को आतंक पसर गया। राऊ-खलघाट फोरलेन पर शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चलती बसों और वाहनों पर पत्थर बरसाकर दहशत फैला दी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना धामनोद क्षेत्र में पलास होटल के पास हुई, जहां स्लीपर बस समेत कई वाहनों के कांच टूट गए। अचानक हुए हमले से यात्रियों में अफरा-तफरी गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान हुआ।
शिकायत के तुरंत बाद कार्रवाई कर बदमाशों को गिरफ्तार किया
गोकुल महेश चौधरी निवासी ग्राम धामंदा जिला देवास ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार शिकायत के तुरंत बाद कार्रवाई कर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कुछ युवकों ने अचानक बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया
पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गोकुल महेश चौधरी ने बताया वह पवन बस के चालक परवेज पिता अकरम मुंडा निवासी सनावद जिला खरगोन के साथ स्लीपर बस (एमपी 13 पी 6077) से इंदौर से जालना महाराष्ट्र की ओर सवारियां लेकर जा रहे थे। रात करीब 11.55 बजे बस जैसे ही पलाश होटल के पास पहुंची, तभी कुछ युवकों ने अचानक बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमले में बस का सामने का कांच चकनाचूर हो गया।
पीछे आ रही पवन ट्रेवल्स की बस (एमपी 30 पी 1613) पर भी बदमाशों ने पथराव किया, जिससे बस के बाईं ओर के दो से तीन कांच टूट गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही आर्टिका कार (25 बीएच 2147 एस को भी निशाना बनाया। कार का पिछला कांच और डोर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सीएनजी ईको वाहन (आरजे 09 जीई 2612) के चालक अब्दुल पिता नफीस शेख निवासी सेंधवा की गाड़ी का अगला कांच भी टूट गया।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और वाहन चालक सहम गए। पीडि़तों ने पुलिस से हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। धामनोद प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताा कि मामले में महेश्वर थाना क्षेत्र के श्रवण हजारीलाल डाबर सोनू जामसिंह चंडेल , पूनम नानुराम बुन्देला को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
खरगोन में बसों पर बरसाए पत्थर
पथराव से वाहनों के कांट फूटे
पुलिस ने कई आरोपियों को किया गिरफ्तार
Published on:
25 May 2026 05:54 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
