कोलकाता

पानागढ़ में पारा 44 डिग्री के पार, तटीय जिलों में हो सकती है बरसात

कोलकाता. कोलकाता समेत पूरे प्रदेश में तपन से लोग बेहाल हैं जबकि पानागढ़ में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2024, 5:50 PM IST
HEATWAVE IN KOLKATA
IN KOLKATA PROPLE CROSSING ROAD WITH UMBRELLA

कोलकाता समेत पूरे प्रदेश में तपन से लोग बेहाल

. कोलकाता समेत पूरे प्रदेश में तपन से लोग बेहाल हैं जबकि पानागढ़ में पारा 44 डिग्री सेल्सियस
के पार जा पहुंचा। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में शनिवार को अधिकतम 40.2 न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार तटीय जिलों में सोमवार को बरसात हो सकती है। पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में सोमवार को मौसम बदल सकता है। मंगलवार को भी हल्की बारिश संभव है. हालांकि लू के थपेड़े चल रहे हैं। उधर पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ का तापमान शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ती तपन के बीच प्रशासन ने लोगों को सचेत रहने का निर्देश दिया है। मौसम विज्ञान कार्यालय का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाडग़्राम, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में भीषण गर्मीपड़ेगी। सोमवार को यदि बारिश होती हैतो लोगों को चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

कोलकाता भी लू की चपेट में

पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम मेदिनीपुर, झाडग़्राम का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता भी लू की चपेट में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोलकाता के पास कई जगहों पर पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। दक्षिण बंगाल के बांकुडा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाडग़्राम, पश्चिम बर्दवान व बीरभूम जिले रविवार को भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगेलेकिन सोमवार को राहत की बारिश हो सकती है। तटीय जिलों में बारिश का माहौल बन रहा है। मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर बंगाल के और पांच जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

सीपी ने गर्मी से बचाव के लिए दिया ट्रैफिक पुलिस को किट

हावड़ा. पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने ट्रैफिक पुलिस को प्रचण्ड गर्मी से बचाने के किट प्रदान किया। किट में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप से बचने के लिए ग्लूकोज पैकेट, ओआरएस पैकेट, छाता, धूप का चश्मा, पानी की बोतल, तौलिया आदि है। त्रिपाठी ने कोना ट्राफिक गार्ड, बाली ट्राफिक गार्ड , गोलाबाड़ी ट्राफिक गार्ड , हावड़ा मैदान, सहित अन्य ट्रैफिक गार्ड में किट प्रदान किया और सडक़ पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्साहित कियाा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस प्रचण्ड गर्मी में ट्राफिक पुलिस कर्मी जगह जगह सडक़ पर तैनात रहते हैं उन्हीं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए किट दिया गया।इस दौरान डीसीपी ट्राफिक सुजाता बीना पानी, डीसीपी नार्थ विशप सरकार सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
21 Apr 2024, 5:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य