कोलकाता

लूटपाट के बाद महिला को चलती ट्रेन से फेंका

लूटपाट के बाद महिला को चलती ट्रेन से फेंका

2 min read
Mar 10, 2020
लूटपाट के बाद महिला को चलती ट्रेन से फेंका

लूटपाट के बाद महिला को चलती ट्रेन से फेंका

- कामकाजी महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

- ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
हावड़ा

दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा -खडग़पुर संभाग के दासनगर और टिकियापाड़ा स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन में लूटपाट कर एक कामकाजी महिला को नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। महिला यात्री ने छेड़छाड़ व लूटपाट का विरोध करते हुए शोर शराबा किया था। महिला यात्री के साथ लोकल ट्रेन में लूटपाट की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को हावड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने घायल महिला यात्री का नाम मल्लिका सिंह बताया है। वह पूर्व मिदनापुर के पटाशपुर की रहने वाली है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों ने इस संबंध में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लुटेरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। हावड़ा अस्पताल में जीआरपी ने उसका बयान लिया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। वह कोलकाता के कारखाने में काम करती है। होली के छुट्टी के कारण वह अपने घर लौट रही थीं। उसकी दो बेटियां हैं।

जीआरपी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात की है। मल्लिका सिंह अप मेचदा लोकल ट्रेन से जा रही थी। महिला डिब्बे में यात्री न के बराबर थे। ट्रेन टिकियापाड़ा से दासनगर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई तो उक्त कमरे में चार पांच लुटेरे सवार हो गए। उन्होने मल्लिका से पर्स व अन्य सामान लूट लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे इसका विरोध मल्लिका ने करते हुए शोर शराबा किया। पकड़े जाने के डर से लुटेरों ने उसको चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने की आवाज सुनकर टिकियापाड़ा और दासनगर के बीच रेलवे लाइन के किनारे से बेंटरा थाना की पुलिस टीम ने उसे हावड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मल्लिका के सिर व पैर सहित कई जगह चोट लगी है। उसकी हालत संगीन है।

Published on:
10 Mar 2020 11:58 pm
Also Read
View All