कोरबा

CG Coal Bonus: दुर्गा पूजा में कोयला कर्मियों को मिलेगा 93 हजार 750 रुपए का बोनस, बनी सहमति, इस दिन होगा भुगतान…

CG Coal Bonus: कोरबा कोल इंडिया और इसकी सहायक कंपनियों में काम करने वाले कोयला मजदूरों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बन गई है। इस साल दुर्गा पूजा में प्रत्येक कोयला कामगार को अधिकतम 93 हजार 750 रुपए का बोनस मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2024, 10:43 AM IST
कोल कर्मियों के Bonus की उम्मीद पर झटका! CIL ने बैठक अगले आदेश तक स्थगित की... जानें आखिर क्या है वजह?(photo-patrika)
कोल कर्मियों के Bonus की उम्मीद पर झटका! CIL ने बैठक अगले आदेश तक स्थगित की... जानें आखिर क्या है वजह?(photo-patrika)

CG Coal Bonus: छत्तीसगढ़ के कोरबा कोल इंडिया और इसकी सहायक कंपनियों में काम करने वाले कोयला मजदूरों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बन गई है। इस साल दुर्गा पूजा में प्रत्येक कोयला कामगार को अधिकतम 93 हजार 750 रुपए का बोनस मिलेगा। इसका भुगतान 9 अक्टूबर से पहले सभी कोयला कामगारों को कर दिया जाएगा।

CG Coal Bonus: 9 अक्टूबर से पहले होगा भुगतान

CG Coal Bonus: इसकी जानकारी ट्रेड यूनियनों की ओर से सहमति पत्र के आधार पर दी गई है। कोयला कर्मचारियों के बोनस पर चर्चा के लिए सोमवार को दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई यह बैठक रात लगभग 9 बजे तक चलती रही। बोनस की राशि को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच कई दौर की बातचीत हुई, आखिरकार दोनों पक्ष बोनस की राशि पर सहमत हो गए।

CG Coal Bonus: बोनस की राशि को लेकर देर रात दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर हुए। कोल इंडिया प्रबंधन ने कोयला कंपनियों में काम करने वाले नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को 93 हजार 750 रुपए परफार्मेंस लिंकेड रिवार्ड (पीएलआर) देने पर सहमति जताई। बोनस राशि का निर्धारण कोल इंडिया को वित्तीय वर्ष2023-24 में हुए मुनाफे के आधार पर तय किया गया है। इस राशि का भुगतान कोल इंडिया की ओर से 9 अक्टूबर से पहले सभी कोयला कामगारों के बैंक खाते में किया जाएगा।

कोयला कर्मचारियों में खुशी की लहर

बोनस के मसौदे पर कोल इंडिया की ओर से निदेशक पी एंड आईआर विनय रंजन, निदेशक वित्त मुकेश अग्रवाल, सीएमडी बीसीसीएल समीरन दत्त, डायरेक्टर एमसीएल केशव राव, डायरेक्टर पर्सनल सीसीएल हर्षनाथ मिश्रा, डायरेक्टर टी एंड सीआरडी सीएमपीडीआई शंकर नागाचारी, ईसीएल के वित्त निदेशक अंजार आलम, एमसीएल के कार्मिक निदेशक मनीष कुमार, बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक मुरली कृष्णा और एसईसीएल के कार्मिक निदेशक विरंची दास सहित सभी अनुषांगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपना हस्ताक्षर किया है।

वहीं श्रमिक संगठनों की ओर से बोनस के मसौदे पर बीएमएस की ओर से मजरूल हक अंसारी, सुधीर घुरडे, एचएमएस की ओर से नाथूलाल पांडे, शिव कुमार यादव, एटक की ओर से रमेन्द्र कुमार और सीटू की ओर से डीडी रामानंदन के हस्ताक्षर हैं। इसके अलावा सभी यूनियनों के अल्टरनेट मेम्बर ने भी समझौते पर हस्ताक्षर किया है। बोनस समझौते को लेकर श्रमिक संगठनों ने संतोष जताया है।

Updated on:
30 Sep 2024, 10:43 AM IST
Published on: