8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: सरकार इस दिन जारी कर सकती है बोनस की राशि, किसानों के खाते में आएंगे 580 करोड़ रुपए…CM साय ने की थी घोषणा

CG Dhan Bonus: किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य देने बीजेपी सरकार का वादा 12 मार्च को पूरा हो जाएगा। इस दिन किसानों के खाते में धनवर्षा होगी। किसानों के खाते में अंतर की राशि के 580 करोड़ रुपए आएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 4 Mar 2024, 1:50 PM IST

cg_dhan_bouns_2024_1.jpg

Chhattisgarh News: किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य देने बीजेपी सरकार का वादा 12 मार्च को पूरा हो जाएगा। इस दिन किसानों के खाते में धनवर्षा होगी। किसानों के खाते में अंतर की राशि के 580 करोड़ रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मार्च को किसानों के खाते में राशि आने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि समर्थन मूूल्य पर धान बेचने वाले जिले के 1 लाख 18 हजार 349 किसानों के खाते में 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 12 अरब 17 करोड़ 87 लाख 72 हजार 220.98 रुपए का भुगतान हो चुका है। चूंकि वादा 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का था। ऐसे में किसानों के खाते में प्रति क्विंटल 917 रुपए के दर से अंतर की राशि आएगी।

यह भी पढ़े: Lok sabha Chunav 2024: इस बार युवा वोटर तय करेंगे नेताओं की तकदीर, इन जिलों में बढे नए वोटर्स....देखिए वर्तमान आकड़ा

अकेले जांजगीर-चांपा जिले की बात करें तो यहां किसानों के खाते में अंतर की राशि के ही 5 अरब 87 करोड़ 59 लाख 18120 रुपए मिलेंगे। जिले में इस बार रिकार्ड धान खरीदी हुई है। 64 लाख 7662.4 क्विंटल धान किसानों से खरीदा गया है। ऐसे में प्रति क्विंटल 917 रुपए की दर से अंतर की राशि 8 अरब 87 करोड़ 59 लाख रुपए से अधिक हो रही है। किसानों को भी इस अंतर की राशि का ब्रेसबी से इंतजार है। बता दें, समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बीजेपी सरकार ने 3100 रुपए समर्थन मूल्य देने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े: पिता बनने से पहले ही युवक ने तोडा दम, डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक...ग्रिल में टकराने से फटा पेट