26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud News: कार बेचने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, दुर्ग से आरोपी गिरफ्तार

Fraud News: गाड़ी खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को साइबर सेल पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
2 min read
Google source verification
कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला दुर्ग से गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला दुर्ग से गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Fraud News: गाड़ी खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को साइबर सेल पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मार्च 2023 में प्रार्थी सुखी राम साहू निवासी केरा रोड भाठापारा ने जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है जिसे स्वयं के उपयोग के लिए एक सेकंड हैंड चार पहिया वाहन की आवश्यकता होने पर उसने एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया जो अपने आप को वसीम खान नाम बताया और वह दुर्ग में रहना बताया। प्रार्थी के द्वारा एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने की बात करने पर आरोपी ने अपने स्विफ्ट डिजायर 2022 मॉडल जिसका नंबर सीजी 12 बीजी 3469 का फोटो सेंड किया।

कार की कीमत 5 लाख 20 हजार रुपए

कार की कीमत 5 लाख 20 हजार रुपए बताया। बयाना देने बोला तब प्रार्थी उसके मोबाइल नंबर में अलग-अलग किस्तों में 1,30,000 रुपए जमा किया। पैसा मिलने के बाद आरोपी वसीम खान द्वारा प्रार्थी का फोन उठाना बंद कर दिया। वह न ही वाहन को बिक्री के लिए संपर्क किया। प्रार्थी के द्वारा बार-बार संपर्क करने पर आरोपी ने गाड़ी का फोटो दिखाकर कल 130000 रुपए की रकम लेकर धोखाधड़ी किया। उसने वाहन बिक्री नहीं किया। जिसकी रिपोर्ट पर मोबाइल धारक के विरुद्ध 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

दुर्ग जिले में छिपा था आरोपी

विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश हेतु पूर्व में पुलिस टीम ने दुर्ग में दबिश दी थी परंतु आरोपी लगातार फरार था। उक्त आरोपी को सायबर तकनीकी के माध्यम से दुर्ग मिलने पर सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा तत्काल थाना जांजगीर एवं साइबर थाना से एक संयुक्त टीम गठित की गई। आरोपी के धरपकड़ के लिए तत्काल दुर्ग की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को सायबर तकनीकी के आधार पर दुर्ग से पकड़ा गया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग