कोरबा

CG Monsoon 2025: सुबह चिलचिती धूप से हुए परेशान, रात में झमाझम बारिश से मिली राहत

CG Monsoon 2025: कोरबा जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार मौसम ने करवट ली और सुबह तेज धूप निकली। रात होते ही झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया।

2 min read
Jun 03, 2025
CG Monsoon 2025: सुबह चिलचिती धूप से हुए परेशान, रात में झमाझम बारिश से मिली राहत(photo-patrika)

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार मौसम ने करवट ली और सुबह तेज धूप निकली। रात होते ही झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। चिलचिलाती धूप ने लोगों को काफी परेशान किया।

लोग घर व दुकानों में दुबके रहे। जरूरी कार्य से बाहर निकलने पर लोगों ने स्कार्फ और गमझा का सहारा लिया। काम पूरा होने के बाद वापस घर में ही दुबके रहे। लोगों ने उसम भरी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर और एसी का सहारा लिया।

CG Monsoon 2025: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

इसकी वजह से मुख्य मार्गों पर लोगों की चहल-पहल कम रही। गर्म हवा का अहसास देर शाम तक हुई। रात आठ बजे के बाद मौसम बदलाव हुआ। आसमान में बदली छाई और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोग जहां-तहां रूक गए। बारिश थमने का इंतजार करते रहे। लगभग आधे घंटे की बारिश से शहर तरबतर हो गया। बारिश से लोगाें को उमस भरी गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत मिली। लेकिन बारिश से कई इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी रही।

सबसे अधिक टीपी नगर सर्वमंगला पुल, इमलीछापर चौक, कुचैना मोड़ सहित अन्य मार्गों पर पानी भरा रहा। इस दौरान लोगाें को आवाजाही में काफी असुविधा हुई। दिनभर तेज धूप की वजह से मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यनूतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

CG Monsoon 2025: नौतपा में लंबे समय बाद तेज धूप से राहत

मौसम में उतार-चढ़ाव, आसमान में बदली और बारिश की वजह से लंबे समय बाद लोगाें को नौतपा के तेज धूप से राहत मिली। हालांकि बारिश और धूप की वजह से वातावरण में नमी बरकरार है। इससे लोगाें को उसम भरी गर्मी ने परेशान किया।

Published on:
03 Jun 2025 03:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर