कोरबा

CG Weather Update: मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त, अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश…

CG Weather Update: कोरबा जिले में मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अरूणाचल प्रदेश की ओर से चला गया था। इसलिए प्रदेश सहित जिले में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई।
2 min read
Aug 12, 2025
CG Weather Update: मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त, अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश...(photo-patrika)
CG Weather Update: मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त, अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अरूणाचल प्रदेश की ओर से चला गया था। इसलिए प्रदेश सहित जिले में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने से मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त हो गई। इससे जिले में 12 से झमाझम बारिश होने की संभावना है। उमस भरी गर्मी से हर वर्ग के लोग खासे परेशान हैं। जिले का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

CG Weather Update: कोरबा में खत्म हुआ मानसून ब्रेक

ज्ञात हो कि आषाढ़ के अंतिम व सावन के शुरूआत में जिले में मानसून मेहरबान रहा। लगातार जिले में बारिश रुक-रुककर हो रही थी। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लेकिन सबसे ज्यादा बारिश के जाने वाला माह सावन के अंतिम में मानसून ब्रेक की स्थिति आ गई। सावन की विदाई में जेठ सी तपन होने लगी। लोगों गर्मी से बेहाल हो रहे है।

बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ मानसून

मानसून ब्रेक होने होने के कारण जिले में गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण कूलर भी काम करना बंद कर दिया। केवल एसी में रहना लोग पसंद कर रहे हैं। सावन के महीने में पिछले 10 साल में जिले का तापमान 35 डिग्री को पार किया। लोग आफिस में पसीना से तरबतर होते रहे। साथ ही बाहर धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लेकिन अब राहत भरी खबर आ रही है।

मौसम विभाग की माने तो लो प्रेशर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त से जिले में झमाझम बारिश होगी। इसके बाद 13 को भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

Updated on:
12 Aug 2025 01:01 pm
Published on:
12 Aug 2025 01:01 pm