कोरबा

Crime News: दिनदहाड़े अधिवक्ता से 2 लाख की उठाईगिरी, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद घटना

Korba Crime News: कोरबा जिले के कटघोरा में एक अधिवक्ता से दो लाख रुपए की उठाइगिरी का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

2 min read
Mar 18, 2026
दिनदहाड़े अधिवक्ता से 2 लाख की उठाईगिरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: कोरबा जिले के कटघोरा में एक अधिवक्ता से दो लाख रुपए की उठाइगिरी का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया भी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को बाइक की डिक्की से रुपए निकालते हुए देखा जा रहा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। उठाइगिरी करने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि कटघोरा रोड बिलासपुर निवासी सुरेश शर्मा मंगलवार को कटघोरा बस स्टैंड के पास अंबिकापुर रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे थे। शर्मा ने शाखा से दो लाख रुपए कैश निकाला। इसे एक लाल रंग के बैग में रखकर बाइक की डिक्की में डाल दिया। शर्मा अपनी बाइक पर बैठ गए। सामने एक परिचित दिखाई दिया। उससे शर्मा थोड़ी देर बाइक पर बैठे-बैठे बाते करने लगे। इस बीच एक युवक शर्मा की बाइक के पास पहुंचा और डिक्की से सटकर खड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें

CG Crime News: पत्नी ने मायके पक्ष के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, दो दिन बाद पति की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

सेकेंडों में युवक ने डिक्की को खोल दिया और रुपए से भरा बैग निकालकर तेज से आगे बढ़ गया। लेकिन शर्मा को इसकी भनक नहीं लगी। शर्मा बाइक से घर पहुंचे। उन्होंने डिक्की को खोला। डिक्की में रुपए नहीं थे। यह देखकर शर्मा के होश उड़ गए। वे भागते हुए बैंक परिसर पहुंचे। आसपास खोजबीन शुरू किया। सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। इसमें एक युवक शर्मा की बाइक की डिक्की से रुपए निकालते हुए देखा गया। शर्मा ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। कटघोरा पुलिस को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। उठाइगिरी करने वाले पर केस दर्ज किया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

बैंक के बाहर रेकी

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक उठाइगिरी को अंजाम देने से पहले बैंक के बाहर भीतर देखा गया था। वह सुरेश पर नजर बनाए हुए था। जैसे ही उसे मौका मिला रुपए को पार कर दिया। सुरेश शर्मा पेशे से अधिवक्ता हैं, बिलासपुर रोड कटघोरा में रहते हैं। उनकी एक फार्म हाउस है। उसमे खेती किसानी का काम भी करते हैं।

काले रंग की शर्ट पहन रखी थी

उठाइगिरी करने वाला युवक काले रंग का सर्ट पहना हुआ था। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि युवक बाइक की डिक्की से रुपए से भरा बैग निकालकर चंद कदम आगे बढ़ता है। इस बीच पीछे एक बाइक सवार युवक पहुंचता है, जो हेलमेट पहना हुआ था। इस बीच के पीछे बैठकर उठाइगिरी करने वाला युवक फरार हो जाता है।

ये भी पढ़ें

Crime News: नकाब-ग्लब्स पहनकर ‘प्रोफेशनल’ अंदाज में वारदात, सूने घरों से लाखों का माल पार, हाईकोर्ट कॉलोनी भी निशाने पर

Published on:
18 Mar 2026 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर