कोरबा

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, लोगाें को बारिश का इंतजार, गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी..

CG Weather Update: कोरबा में आषाढ़ माह में भी जेठ जैसी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मानसून की बारिश नहीं होने से आमजन और किसान दोनों चिंतित हैं।

less than 1 minute read
Jun 15, 2025
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, लोगाें को बारिश का इंतजार(photo-unsplash)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आषाढ़ में जेठ जैसी उमस भरी गर्मी लोगाें को परेशान कर रही है। इससे लोग परेशान हैं। लोगाें को मानसून की बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से लोगाें के साथ ही किसान भी परेशान हैं।

शनिवार को सुबह से आसमान में चिलचिलाती धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। तेज धूप की वजह से मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यनूतम तापमाना में भी इजाफा के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून के आसपास मानसून सक्रिय होने के अनुमान लगाया था। लेकिन कोरबा जिले में मानसून नहीं पहुंची है।

CG Weather Update: आषाढ़ में जेठ जैसी उसम

हालांकि बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिलों तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हुई है। इससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं किसानोें को बारिश शुरू होने के साथ ही मानसून भी सक्रिय हो जाए। ताकि उनकी खेती किसानी के कार्य में तेजी आ सके। वहीं लोग भी मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ताकि उमस भरी गर्मी की बेहाली से थोड़ी राहत मिल सके। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जोग सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य मौमसी बीमारी से परेशान हो रहे हैं।

इधर तेज धूप के बीच बिजली की चरमराई व्यवस्था ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकांश बस्तियों में दिन में दो से तीन बार बिजली बंद हो रही है। बावजूद इसके विद्युत वितरण कंपनी की ओर से समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

Also Read
View All

अगली खबर