कोरबा

छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, महिला कबड्डी वर्ल्ड कप दम दिखाएगी कोरबा की संजू

Women's Kabaddi World Cup: कोरबा की संजू देवी ने इतिहास रच दिया है! छत्तीसगढ़ की यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

2 min read
Nov 12, 2025
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खेलेगी कोरबा की संजू (photo source- Patrika)

Women's Kabaddi World Cup: महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में कोरबा की खिलाड़ी संजू देवी ने जगह बना ली है। कबड्डी वर्ल्ड कप तक पहुंचने वाली संजू छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप के लिए कबड्डी फेडरेशन ने 14 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है। इसमें संजू भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

Tragic Accident: करंट लगने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, कई गंभीर… जानिए कैसे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा?

Women's Kabaddi World Cup: संजू के परिवार में दौड़ी खुशी की लहर

15 नवंबर से कबड्डी वर्ल्ड कप बंगलादेश की राजधानी ढाका में होने जा रहा है। इसके लिए कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया भारतीय टीम की घोषणा की कर दी है। टीम में पहली बार छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी संजू देवी को शामिल किया गया है। संजू कोरबा जिले के विकासखंड पाली के गांव केराकछार की रहने वाली हैं। उनके माता पिता पेशे से किसान हैं। महिला वर्ल्ड कप कबड्डी टीम में संजू को शामिल किए जाने से परिवार में खुशी है। गांव में मिठाइयां बांटकर परिवार और ग्राम के लोगों ने खुशी मनाई।

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप इस साल 15 से 25 नवंबर के बीच पड़ोसी देश बंगलादेश ढाका में होने जा रहा है। 13 साल बाद वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के अलावा बंगलादेश, ईरान, नेपाल, थाइलैंड, केन्या, युगांडा, जांजीबार, पोलैंड, जर्मनी और अर्जेंटीना सहित अन्य देशों की टीम हिस्सा लेने जा रही है। इसके पहले कबड्डी का महिला वर्ल्ड कप 2012 में भारत में खेला गया था। तब भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान हराकर खिताब जीत लिया था। इस साल ढाका में होने जा रहे मुकाबले को लेकर कबड्डी खिलाड़ियों में हर्ष देखा जा रहा है।

तेहरान में कर चुकी है भारत प्रतिनिधित्व

Women's Kabaddi World Cup: संजू देवी इससे पहले ईरान के तेहरान में आयोजित 6वीं महिला एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की हिस्सा रह चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद संजू कोरबा पहुंची थी। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ था। कुछ दिन तक परिवार के साथ समय बिताने के बाद संजू हरियाणा में प्रशिक्षण प्राप्त करने चली गई थीं।

संजू देवी ने छह- सात साल पहले कबड्डी खेलना शुरू किया था। धीरे- धीरे यह खेल उसके लिए जुनून बन गया है। आज संजू कबड्डी के हर दांव पेंच को जानती है। एक छोटे से गांव केराकछार से निकलकर संजू ने कबड्डी में कोरबा को एक नई पहचान दिलाई है।

Published on:
12 Nov 2025 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर