कोरीया

MCB Bus Accident: पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 3 महिला, बस मालिक समेत 5 की यात्रियों मौत, 20 घायल

Huge bus accident: मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, ढलान रोड व मोड के पास अनियंत्रित हो गई थी बस
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 4:44 PM IST
5 passenger died in bus accident
MCB bus accident, बस हादसे के बाद की तस्वीर (Photo- Patrika)

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा (Bus accident) हो गया। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस सडक़ किनारे मोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें बस मालिक, 3 महिलाएं समेत अन्य शामिल हैं। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें 4 यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी को मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया। यहां घायलों (Injured in bus accident) का उपचार जारी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से यात्रियों को लेकर राज ट्रेवल्स की बस केल्हारी जा रही थी। दोपहर करीब 12.30 बजे बस मनेंद्रगढ़ और केल्हारी के बीच ग्राम सेमरमथानी जंगल से गुजर रही थी। इस दौरान ढलान और मोड़ होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सडक़ किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। हादसे (Bus collided from tree) के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

MCB bus accident, घायलों को ले जाने पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम (Photo- Patrika)

सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। फिर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में बस मालिक सिपाहीलाल, 2 महिला, एक बालिका समेत 5 लोगों की मौत (5 death in bus accident) हो गई। जबकि 20 से अधिक घायल हैं। सभी घायलों को मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Bus accident in MCB: ये हैं घायल

घायलों (Bus accident injured) में तलाउदीन सिंह (45) केल्हारी हंसपुर, मो रिहान पिता अमज़द खान (1) तीनदण्डाई, मो अफरोज पिता अमज़द खान (8) तीनदण्डाई, प्रिंयका, वसुंधरा, सृष्टि, अंश पिता जितेन्द्र (5) डुगला केल्हारी, श्यामवती पति हीरालाल, सकलनिया पति हीरालाल बंदटोला, लक्ष्मी पति जितेन्द्र (27) डुगला केल्हारी, शिवानी, पिता जितेन्द्र(8) डुगला केल्हारी हैं। इसके अलावा सुशीला पति राहुल (25) लधुआ केल्हारी, नितेश पिता दिनेश कुमार (54) छरछी, राम निषाद, मीरा पति दिनेश (30), सुधा पिता छोटेलाल(12) दुगला केल्हारी, सूरज पिता जगदीश घायल हैं।

Updated on:
22 Oct 2026, 4:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर में अकेली थी महिला, बाद में मिला शव, मनेंद्रगढ़ में संदिग्ध मौत से मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

Koria News: फॉरेस्ट विभाग ने कॉलोनी की जमीन को अपना बता पेश किया था दावा, कोर्ट ने कहा- ये आपकी नहीं, डेविड प्रकाश रॉबर्ट की है

Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी