कोरीया

Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच अपर कलेक्टर ने कहा कि सिर्फ वाहनों को ही मिलेगा फ्यूल,अवैध खरीदी-बिक्री पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

2 min read
Petrol pump in Baikunthpur (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया एवं एमसीबी जिला प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत (Petrol-Diesel Crisis) को ध्यान में रखकर फ्यूल पंप की वितरण व्यवस्था पर कड़ा रूख अपनाया है। हालांकि, बैकुंठपुर के एक-दो पंप और केल्हारी क्षेत्र के पंप में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से वाहन चालक और ग्रामीण अंचल के लोग परेशान हैं। इधर अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने एमसीबी जिले में ईंधन की जमाखोरी को रोकने और आपूर्ति बनाए रखने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं।

अपर कलेक्टर ने कहा है कि पेट्रोल पंप संचालक केवल वाहनों में ही डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति करेंगे। किसी भी स्थिति में खुले बर्तनों, जरिकेन या अवैध रूप से ईंधन की बिक्री पर पाबंदी (Petrol-Diesel Crisis) रहेगी। वहीं एम्बुलेंस, शासकीय वाहनों और सुरक्षाबल वाहनों के लिए ईंधन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी पंप को पर्याप्त रिजर्व स्टॉक (Petrol-Diesel Crisis) रखना अनिवार्य होगा। वर्तमान में जिले में ईंधन और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल 1 लाख 91 हजार 684 लीटर, डीजल 1 लाख 93 हजार 700 लीटर तथा घरेलू गैस सिलेंडर 1 हजार 572 नग उपलब्ध है।

फ्यूल स्टॉक की हर दिन करनी होगी रिपोर्टिंग

पेट्रोल पंप संचालकों को दैनिक स्टॉक की जानकारी अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय खाद्य शाखा को भेजनी होगी। किसी पंप में प्रतिदिन की औसत बिक्री के अनुसार 2 दिन से कम का स्टॉक (Petrol-Diesel Crisis) बचता है तो इसकी जिला प्रशासन को तुरंत सूचना देनी होगी। नए स्टॉक के लिए लोड बुक करने की जानकारी भी लगातार खाद्य शाखा को देना अनिवार्य किया गया है।

जिला प्रशासन गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रख रहा है। कोई भी संचालक या व्यक्ति ईंधन की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और संबंधित नियंत्रण आदेशों के तहत कड़ी कार्रवाई (Petrol-Diesel Crisis) की जाएगी।

कोरिया में 4 लाख लीटर से ज्यादा स्टॉक मौजूद

कोरिया जिला प्रशासन के मुताबिक, जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। जिला खाद्य शाखा की ओर से आवश्यक वस्तुओं एवं ईंधन की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी (Petrol-Diesel Crisis) का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिले के विभिन्न गैस वितरकों के पास वर्तमान में घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले कुल 1187 सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं 5 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की संख्या 17 और व्यावसायिक उपयोग के 19 किलोग्राम वाले 52 सिलेंडर,5 किलोग्राम वाले 167 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं।

बैकुंठपुर क्षेत्र में गायत्री भारत गैस ग्रामीण वितरक, एचपी कोरिया गैस डिस्ट्रीब्यूटर एवं एआरके एचपी गैस एजेंसी में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है। एम्प कंज्यूमर चरचा तथा सोनहत क्षेत्र में शौर्य भारत गैस ग्रामीण वितरक एवं निक्की भारत गैस एजेंसी कटगोड़ी में भी गैस का पर्याप्त भंडारण (Petrol-Diesel Crisis) मौजूद है। जबकि पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक भी सामान्य स्थिति में है। वर्तमान में 1 लाख 93 हजार 749 लीटर पेट्रोल और 2 लाख 15 हजार 301 लीटर डीजल उपलब्ध है।

Petrol-Diesel Crisis: खाद्य अधिकारी का ये है कहना

कोरिया जिला खाद्य अधिकारी नटवर राठौर का कहना है कि जिले के विभिन्न गैस वितरकों के पास वर्तमान में घरेलू उपयोग के 14.2 किलो वाले 1187 सिलेंडर उपलब्ध हैं। 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों की संख्या 17 और व्यावसायिक उपयोग के 19 किलो वाले 52 सिलेंडर तथा 5 किलो वाले 167 कमर्शियल सिलेंडर (Petrol-Diesel Crisis) उपलब्ध हैं। वहीं 1 लाख 93 हजार 749 लीटर पेट्रोल और 2 लाख 15 हजार 301 लीटर डीजल उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम
Published on:
16 May 2026 08:37 pm
Also Read
View All